![]()
छतरपुर के नर्मदा केयर अस्पताल में मंगलवार को प्रसव के बाद 26 साल की ललिता राजपूत की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, सुबह अस्पताल में भर्ती ललिता ने बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद उनकी लगातार ब्लीडिंग होने लगी। परिजनों का आरोप है कि बार-बार बताने के बावजूद उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला। रात करीब 2:30 बजे गंभीर हालत में उन्हें झांसी रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कलेक्टर मृणाल मीना ने CMHO को जांच के निर्देश दिए हैं। मृतका के ससुर राजाराम राजपूत ने बताया कि वे 2 नवंबर को बहू ललिता को इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए थे। यहां महिला गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. साक्षी गंगेले को दिखाया था। उन्होंने बताया कि डॉ साक्षी गंगेलेर ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। इसके बाद मंगलवार हमने ललिता को अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्रसव के बाद बिगड़ी तबीयत परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने के बाद ललिता ने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें लगातार ब्लीडिंग हो रही। ललिता की हालत में सुधार नहीं हुआ। रात करीब 10 बजे फिर इजाल शुरू हुआ। अस्पताल की ओर से खून की कमी बताकर 2 यूनिट ब्लड लाने को कहा गया। ब्लड बैंक से 4-4 हजार रुपए में 2 यूनिट लाकर दिया गया। रात 2:30 बजे झांसी रेफर किया, रास्ते में मौत परिजनों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे ललिता की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से फिर मदद मांगी। रात करीब 2 से 2:30 बजे डॉ. साक्षी गंगेले अस्पताल पहुंचीं। ललिता की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि छतरपुर से झांसी ले जाते समय रास्ते में ही ललिता की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया। परिजनों का आरोप- समय पर इलाज नहीं मिला ललिता के ससुर राजाराम राजपूत का आरोप है कि वे लगातार डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ से कह रहे थे कि अगर यहां इलाज संभव नहीं है तो उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की अनुमति दी जाए। परिजनों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी गई। महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही और गंभीर स्थिति होने के बाद उसे रेफर किया गया। उनका आरोप है कि समय पर उचित इलाज मिलता तो शायद ललिता की जान बच सकती थी। कलेक्टर बोले- जांच के बाद कार्रवाई होगी वहीं कलेक्टर मृणाल मीना ने कहा कि CMHO को मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति बताने के निर्देश दिए हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर मेडिकल काउंसिल के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#छतरपर #म #परसव #क #बद #महल #क #मत #परजन #बल #सरकर #असपतल #स #डकटर #न #नज #हसपटल #भज #वह #नह #मल #समय #पर #इलज #Chhatarpur #News


