![]()
सीहोर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे शुगर फैक्ट्री रोड पर तेज रफ्तार कार मकान के गेट से टकरा गई। गेट के पास मौजूद यशोदा मालवीय घायल हो गईं। मकान का मुख्य दरवाजा भी टूट गया। यशोदा मालवीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सीहोर जिलाध्यक्ष रूप सिंह मालवीय की पत्नी हैं। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। परिजन के मुताबिक, कार कस्बे की ओर से फिल्टर प्लांट की तरफ जा रही थी। मोड़ पर चालक का कार से संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे रूप सिंह मालवीय के मकान और दुकान की ओर मुड़कर गेट से टकरा गई। रूप सिंह मालवीय ने कहा कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चला रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के फोटो और वीडियो सुरक्षित रखे गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने रूप सिंह मालवीय की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने चौराहे पर वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए गतिरोधक बनाने की मांग की है।
Source link
#तज #रफतर #कर #मकन #क #गट #स #टकरई #सहर #म #एनसप #जलधयकष #क #पतन #घयल #चलक #पर #कस #दरज #Sehore #News


