न्यूज डायरी:मणिपुर में नगा गांवों पर हमला, 33 घर जलाए; ‘तृणमूलीकरण’ से छिटक सकते हैं 90% भाजपा के वोटर – National Updates North East West South News Naga Villages Attacked In Manipur Bjp Vote Drift Rss Write Swastik

न्यूज डायरी:मणिपुर में नगा गांवों पर हमला, 33 घर जलाए; ‘तृणमूलीकरण’ से छिटक सकते हैं 90% भाजपा के वोटर – National Updates North East West South News Naga Villages Attacked In Manipur Bjp Vote Drift Rss Write Swastik

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मंगलवार सुबह इंफाल-तामेंगलोंग मार्ग पर तीन लियांगमई नगा गांवों पर हमले और गोलीबारी की घटना के बाद तनाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टापोन खुल्लेन, टापोन खुनाऊ और माकुई पीपोरम गांवों में सुबह करीब 4 बजे गोलीबारी हुई। इसके बाद 30 घरों और अन्य संपत्तियों में आग लगा दी गई। अब तक हताहतों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माकुई ग्राम संगठन ने पीपोरम गांव पर हमले की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि सशस्त्र कुकी समूहों ने अंधाधुंध गोलीबारी करने के बाद घरों और संपत्तियों में आग लगा दी। कई परिवारों के घर, अनाज और घरेलू सामान नष्ट हुए। 




संघ की पत्रिका ने चेताया: भाजपा का तृणमूलीकरण किया तो छिटक सकते हैं 90% वोटर


पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद पार्टी के सामने अब सत्ता के साथ संगठन की मूल पहचान बनाए रखने की चुनौती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी बांग्ला साप्ताहिक पत्रिका स्वास्तिक ने भाजपा को उसके कथित तृणमूलीकरण को लेकर सावधान किया है। पत्रिका के संपादकीय में पार्टी नेतृत्व को जनता के भरोसे, मूल कार्यकर्ताओं की भावनाओं और भाजपा की राजनीतिक पहचान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। संपादकीय में कहा गया है कि अगर केवल दो प्रतिशत लोग या मतदाता भी यह मान लें कि भाजपा का तृणमूलीकरण हो गया तो 90 प्रतिशत मतदाता भाजपा से दूर चले जाएंगे। 

Source link
#नयज #डयरमणपर #म #नग #गव #पर #हमल #घर #जलए #तणमलकरण #स #छटक #सकत #ह #भजप #क #वटर #National #Updates #North #East #West #South #News #Naga #Villages #Attacked #Manipur #Bjp #Vote #Drift #Rss #Write #Swastik

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *