खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर 2026 में ग्रहों की चाल में होने वाला बदलाव कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध का कन्या राशि में गोचर करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस गोचर का सबसे शुभ प्रभाव 4 राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। इनके लिए सफलता के नए अवसर बनने के साथ धन लाभ और तरक्की के योग भी बन सकते हैं।

2 of 5
इस दौरान नौकरी और करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं।
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान नौकरी और करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। वहीं, व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे मुनाफे के साथ नई डील या अवसर मिल सकते हैं।

3 of 5
नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है
– फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि में बुध का गोचर विशेष रूप से शुभ माना जा सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है और मनपसंद अवसर हाथ लग सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। व्यापारियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा और कारोबार में प्रगति के योग बनेंगे।

4 of 5
घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है।
– फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। इस दौरान घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ेंगे और उन्हें पूरा करने में सफलता मिल सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं।

5 of 5
नौकरी और कारोबार से जुड़े कामों में सफलता मिलने की संभावना है।
– फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को बुध गोचर के दौरान भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरी और कारोबार से जुड़े कामों में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारियों को कोई लाभकारी डील मिल सकती है, जिससे भविष्य में अच्छी कमाई हो सकती है। निवेश से भी फायदा मिलने के योग हैं और कई अटके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
Source link
#बध #रश #परवरतन7 #सतबर #क #बध #गचर #रशय #क #बदलग #कसमत #Budh #Gochar #Mercury #Transit #Virgo #Bring #Luck #Success #Zodiac #Signs



