पापा मर गया…सात साल पहले जापान के हिरोशिमा में एफआईएच सीरीज फाइनल्स के दौरान लालरेमसियामी को पिता की मौत का पता चला, तो कप्तान रानी रामपाल के पूछने पर सिर्फ इतना ही कह सकीं। सबने घर लौटने की सलाह दी, पर देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा ऐसा कि मिजोरम की इस खिलाड़ी ने इन्कार कर दिया। वह रोती रही, मगर खेलती रही। भारत ने तब खिताब भी जीता। आज उसी जापान की धरती पर लालरेमसियामी की बैकस्टिक से निकले गोल से भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। संयोग यह भी कि यह उनके करियर का 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। सियामी के संघर्ष को सबसे करीब से देखने वाली रानी ने अमर उजाला से कहा कि सियामी के त्याग का असली इनाम उसे अब मिला है।
Source link
#ललरमसयम #क #कहनपत #क #नधन #पर #भ #नह #छड #थ #जपन #सत #सल #बद #उस #जजब #स #जत #दलई #Lalremsiamis #Japan #Chapter #Played #Grief #Returned #Win #India #Gold


