पूर्व प्राचार्य की लापरवाही से नए प्रवेश पर संकट:  लॉ कॉलेज पर 2 लाख की पेनल्टी, BCI को नहीं दिया था संबद्धता शुल्क – shajapur (MP) News

पूर्व प्राचार्य की लापरवाही से नए प्रवेश पर संकट: लॉ कॉलेज पर 2 लाख की पेनल्टी, BCI को नहीं दिया था संबद्धता शुल्क – shajapur (MP) News

पूर्व प्राचार्य की लापरवाही से नए प्रवेश पर संकट:  लॉ कॉलेज पर 2 लाख की पेनल्टी, BCI को नहीं दिया था संबद्धता शुल्क – shajapur (MP) News


शाजापुर के शासकीय विधि महाविद्यालय को पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार कनेरिया की लापरवाही के कारण दो लाख रुपये की पेनल्टी भरनी पड़ी है। यह पेनल्टी सत्र 2026-27 के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) को संबद्धता शुल्क निर्धारित समय सीमा में जमा न करने के कारण लगाई गई है। डॉ. कनेरिया का इस दौरान शासकीय विधि महाविद्यालय हरदा स्थानांतरण हो गया था। नवीन प्रभारी प्राचार्य मनोहर सिंह मेवाड़ा ने पदभार संभालने के बाद बीसीआई से संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि विलंब के कारण महाविद्यालय को दो लाख रुपये की पेनल्टी जमा करनी होगी, अन्यथा संबद्धता नहीं मिलेगी और नए प्रवेश प्रभावित होंगे। महाविद्यालय के जनभागीदारी खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण, शासकीय बीकेएसएन अग्रणी महाविद्यालय शाजापुर से आर्थिक सहायता लेकर यह पेनल्टी जमा की गई। प्रभारी प्राचार्य मनोहर सिंह मेवाड़ा ने यह भी बताया कि पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार कनेरिया स्थानांतरण के समय प्राचार्य कक्ष पर ताला लगाकर चले गए थे। उनके अनुसार, कई बार संपर्क करने के बावजूद कक्ष की चाबी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद महाविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्राचार्य कक्ष का ताला खुलवाया। कक्ष खुलने के बाद महाविद्यालय की सामग्री का सत्यापन किया गया। जांच में कॉन्फ्रेंस हॉल का ब्लूटूथ, कुछ सीसीटीवी कैमरे और एक फुट मसाज किट अनुपलब्ध पाए जाने का दावा किया गया है। प्रभारी प्राचार्य का कहना है कि सामग्री का विधिवत हस्तांतरण न होने से महाविद्यालय के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुए हैं। इस पूरे मामले में पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार कनेरिया का पक्ष अभी तक सामने नहीं आया है।

Source link
#परव #परचरय #क #लपरवह #स #नए #परवश #पर #सकट #ल #कलज #पर #लख #क #पनलट #BCI #क #नह #दय #थ #सबदधत #शलक #shajapur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *