फौजी के घर चोरी: 30 लाख का माल समेट ले गए चोर, परिवार पहली मंजिल पर सो रहा था

फौजी के घर चोरी: 30 लाख का माल समेट ले गए चोर, परिवार पहली मंजिल पर सो रहा था

ग्राउंड फ्लोर पर कमरों के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद यहां रखी अलमारी और पलंग खंगाला। इसमें 18 तोला वजनी सोने के गहने, करीब आधा किलो चांदी, लैपटाव व 2.50…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 06:19:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 06:23:17 PM (IST)

फौजी के घर चोरी: 30 लाख का माल समेट ले गए चोर, परिवार पहली मंजिल पर सो रहा था
चोरी की सांकेतिक तस्‍वीर।

HighLights

  1. ग्राउंड फ्लोर पर कमरों के अंदर दाखिल हुए। यहां रखी अलमारी और पलंग खंगाला
  2. इसमें 18 तोला गहने, करीब आधा किलो चांदी, 2.50 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।
  3. सुबह जब शैलेंद्र की नींद टूटी तब नीचे गए। यहां कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा इलाके में फौजी के घर में शातिर चोरों ने सेंध लगा दी। चोर फौजी व उनके परिवार की मौजूदगी में ही करीब 30 लाख रुपये का माल समेट ले गए। परिवार को भनक तक नहीं लगी। इस मामले में महाराजपुरा थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर में रहने वाले शैलेंद्र पुत्र रणविजय सिंह राजावत फौजी हैं। उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते वह अपनी पत्नी सपना राजावत और बच्चों के साथ सोने के लिए पहली मंजिल पर चले गए। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे।

ग्राउंड फ्लोर पर कमरों के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद यहां रखी अलमारी और पलंग खंगाला। इसमें 18 तोला वजनी सोने के गहने, करीब आधा किलो चांदी, लैपटाव व 2.50 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।

सुबह जब शैलेंद्र की नींद टूटी तब नीचे गए। यहां कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और पलंग में से सोने के गहने गायब थे। फिर उन्होंने साले मोहित भदौरिया को सूचना दी। इसके बाद यह लोग महाराजपुरा थाना पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई।

यह गहने चोरी: सोने की तीन चेन, दो बड़े मंगलसूत्र, एक छोटा मंगलसूत्र, आठ लेडीज अंगूठी, चार कड़े, दो जोड़ी कान के झुमके, एक रानी हार, दो पुरुष अंगूठी, पांच जोड़ी चांदी की पायल, सिक्के व अन्य चांदी के गहने चोरी हुए। इसके अलावा एचपी कंपनी का लैपटाप भी चोर बिस्तर से उठा ले गए।

निर्माण कार्य चल रहा, इसलिए बंद थे घर में लगे कैमरे: फौजी के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन यह बंद थे। सामने आया कि निर्माण कार्य के चलते तार कट गया था। इसके चलते कैमरे बंद हो गए थे। अब पुलिस आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है। जिससे चोरों का सुराग लग सके।

फौजी के घर में घुसकर चोर गहने और रुपये ले गए हैं। परिवार घर की पहली मंजिल पर ही मौजूद था। एफआइआर दर्ज कर ली है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

यशवंत गोयल, थाना प्रभारी, महाराजपुरा

Source link
#फज #क #घर #चर #लख #क #मल #समट #ल #गए #चर #परवर #पहल #मजल #पर #स #रह #थ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *