खास बात यह है कि पहली बार संस्थान के 11 विद्यार्थियों को सालाना एक-एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। वहीं औसतन पैकेज में भी बढ़ोत्तरी देखी गई ह…और पढ़ें

HighLights
- वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी) इंदौर के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है
- शनिवार को दीक्षा समारोह में निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी
- उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस वर्ष कैंपस प्लेसमेंट में बेहतर परिणाम सामने आए है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर (आईआईटी इंदौर) के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। शनिवार को दीक्षा समारोह में निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी।
निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस वर्ष कैंपस प्लेसमेंट में बेहतर परिणाम सामने आए है। बीटेक पाठ्यक्रम के 93 फीसद से अधिक विद्यार्थियों को नौकरियां मिली है। सालभर चले कैंपस प्लेसमेंट में 270 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर हुए है। जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को भी 108 आफर मिले हैं।
औसतन पैकेज में भी बढ़ोतरी देखी गई है
खास बात यह है कि पहली बार संस्थान के 11 विद्यार्थियों को सालाना एक-एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। वहीं औसतन पैकेज में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है, जिसमें 40 फीसद विद्यार्थियों को 50-52 लाख रुपये सालाना का पैकेज रहा है।
अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में 10 हजार 700 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं
निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने बताया कि संस्थान ने सिर्फ प्लेसमेंट के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल नहीं की है। बल्कि रिसर्च और नवाचार में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले वर्षों में संस्थान के शोधकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में 10 हजार 700 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं।
900 से अधिक प्रायोजित प्रोजेक्ट और 730 कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट पूरे किए हैं
इसके अलावा संस्थान ने 280 नई तकनीकें विकसित की हैं। 900 से अधिक प्रायोजित प्रोजेक्ट और 730 कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान ने अब तक 275 से अधिक पेटेंट दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 135 पेटेंट को मंजूरी मिल चुकी है। अकेले पिछले वर्ष 80 पेटेंट स्वीकृत हुए हैं। वे कहते है कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ रिसर्च, तकनीक विकास और उद्योग से जुड़ाव के क्षेत्र में भी देश के प्रमुख संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
Source link
#आईआईट #इदर #क #वदयरथय #क #एकएक #करड #क #जब #ऑफर #छतरछतरओ #क #मल #नकरय


