![]()
भोपाल में तेज बारिश ने नगर निगम और बिजली कंपनी के सारे दावों की पोल खोल दी। नालों की सही ढंग से सफाई नहीं होने से पानी सड़कों पर आ गया और वे तालाब बन गईं। शिवनगर, सुंदरनगर समेत पुराने शहर के इलाकों में खासा असर रहा। यहां सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। दूसरी ओर, 100 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल रही। शनिवार रात में बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रविवार सुबह तक कभी तेज तो कभी रिमझिम जारी रहा। सबसे ज्यादा पुराना शहर प्रभावित रहा। वार्ड-73 में शिव नगर समेत कई मोहल्लों और गलियों में आधे घंटे की बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। शिवाजी गली, मस्जिद वाली गली और आसपास के इलाकों में सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया, जबकि कई घरों तक पानी पहुंच गया। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि हर साल नालों की सफाई और बेहतर व्यवस्था के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में पूरा सिस्टम फेल दिखाई दिया। अब सवाल यह है कि जब शुरुआत में ही यह हाल है, तो लगातार बारिश में शहर का क्या होगा? भोपाल में तेज बारिश की देखिए तस्वीरें… सुंदरनगर में गाड़ियां बहने से बची
वार्ड-76 के सुंदर नगर में इतनी तेज बारिश हुई कि कुछ ही देर में सड़कें तालाब बन गईं। गलियों में पानी का तेज बहाव देखा गया। इससे वहां खड़ी टूव्हीलर बहने से बच गई। इन इलाकों में बिजली गुल रही
तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। ऐसे में 100 से ज्यादा इलाके प्रभावित हुए। बावड़ियाकलां, कोलार, होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड पर सबसे ज्यादा असर देखा गया। कोलार में 2 से 3 घंटे तक बिजली गुल रही। यहां पर कुछ पेड़ भी गिरे हैं। यही हाल पुराने शहर के इलाकों में देखने को मिला। करोंद में भी जलभराव की स्थिति देखी गई। सवा इंच बारिश रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने रात में सवा इंच बारिश रिकॉर्ड की है। बारिश की वजह से रात का तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
Source link
#तज #बरश #न #ससटम #क #पल #खल…भपल #म #जलभरव #शवनगर #सदरनगर #म #एक #फट #तक #भर #पन #स #जयद #इलक #म #बजल #गल #Bhopal #News


