छतरपुर में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला:  पुलिस ने पहचान के लिए लोगों से मदद मांगी, आत्महत्या की आशंका – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र में शनिवार शाम रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को मर्चुरी में रखवाया गया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पहचान बताने की अपील मातगुवां थाना प्रभारी अंकुर चौबे ने आम लोगों और मीडिया से अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास शव की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। जांच के बाद उसकी पहचान हो गई थी। उस मामले में आत्महत्या की पुष्टि हुई थी।

Source link
#छतरपर #म #रलव #टरक #पर #यवक #क #शव #मल #पलस #न #पहचन #क #लए #लग #स #मदद #मग #आतमहतय #क #आशक #Chhatarpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *