इंदौर से उज्जैन जा रही एक यात्री बस गधा टेकरी के पास पीछे से डंपर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को…और पढ़ें

HighLights
- इंदौर के समीप नावदा पंथ क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया
- इंदौर से उज्जैन जा रही एक यात्री बस गधा टेकरी के पास पीछे से डंपर से टकरा गई
- हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, सभी घायलों को एमवाय अस्पताल भेजा गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर से उज्जैन जा रही एक यात्री बस रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कुछ बस यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी अनुसार इंदौर के समीप नावदा पंथ क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। इंदौर से उज्जैन जा रही एक यात्री बस गधा टेकरी के पास पीछे से डंपर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। घायलों में छह लोगों को अधिक चोट आने की सूचना मिली है। अन्य यात्रियों को हल्की चोट आई है।
चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि बस हादसा इंदौर के समीप गधा टेकरी के पास हुआ। बस इंदौर से उज्जैन जा रही थी। सड़क पर चल रहे डंपर में बस पीछे से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे कई यात्रियों को चोटें आईं। वहीं दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस चालक का कहना है कि ब्रेक नहीं लगने से बस डंपर में जाकर टकरा गई। गनीमत रही कि जानमाल की क्षति नहीं हुई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों का कहना है कि बस सीधे डंपर में जाकर टकरा गई। बस की गति नियंत्रण में थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे में प्रकाश (पुत्र मांगीलाल), शोभा, भूपेंद्र (पुत्र मोतीलाल), रितू, दिलीप (पुत्र बंशीलाल), घनश्याम नाथ और दिनेश घायल हुए हैं। सभी इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमवाय अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद बस ड्राइवर का कहना था कि बस के ब्रेक नहीं लगे। इसके कारण वह बस पर नियंत्रण नहीं रखा सका और बस डंपर से टकरा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Source link
#इदर #स #उजजन #ज #रह #बस #आग #ज #रह #डपर #स #टकरई #स #अधक #यतर #हए #घयल

