शिवपुरी: साथ चलने से मना किया तो शराबी पति ने पत्नी पर उस्तरे से किए ताबड़तोड़ वार, दोनों हाथ लहूलुहान

शिवपुरी: साथ चलने से मना किया तो शराबी पति ने पत्नी पर उस्तरे से किए ताबड़तोड़ वार, दोनों हाथ लहूलुहान

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 12:35:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 12:38:32 PM (IST)

शिवपुरी: साथ चलने से मना किया तो शराबी पति ने पत्नी पर उस्तरे से किए ताबड़तोड़ वार, दोनों हाथ लहूलुहान
देहात थाना शिवपुरी में पति पर केस दर्ज दर्ज कराने थपहुंची महिला। नईदुनिया

HighLights

  1. आधी रात को ससुराल में घुसकर की वारदात
  2. मारपीट से परेशान होकर मायके में रह रही थी पीड़िता
  3. देहात थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। देहात थानांतर्गत जवाहर कालोनी क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की रात शराबी पति ने आधी रात को अपनी ससुराल में घुसकर पत्नी पर उस्तरा ब्लेड से हमला घायल कर दिया। इसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

पीड़िता सोनम के हाथों में गहरे जख्म

जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी संजय अली ने शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 3:00 बजे शिवपुरी के जवाहर कॉलोनी स्थित ससुराल में घुसकर पत्नी सोनम अली पर उस्तरा ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में सोनम के दोनों हाथों पर गहरे जख्म आए हैं। 29 वर्षीय सोनम अली ने भाई अनस अली के साथ शिवपुरी थाने पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी पति सिमरिया चलने का बना रहा दबास

पुलिस को सोनम ने बताया कि वह पिछले 3-4 साल से पति की शराब पीकर की जाने वाली मारपीट से परेशान होकर अपनी मां रशीना बेगम के साथ मायके में रह रही है। बीती रात करीब 3 बजे पति संजय अली जबरन घर आया और सिमरिया चलने का दबाव बनाने लगा। साथ जाने से मना किया तो उस्तरा से दोनों हाथों पर वार कर दिए।

Source link
#शवपर #सथ #चलन #स #मन #कय #त #शरब #पत #न #पतन #पर #उसतर #स #कए #तबडतड #वर #दन #हथ #लहलहन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *