Airbnb पर मकान लेकर चल रही थी सीक्रेट पार्टी, बिना परमिशन इवेंट करने पर 5 आयोजक नपे, लसूड़िया पुलिस का बड़ा एक्शन

Airbnb पर मकान लेकर चल रही थी सीक्रेट पार्टी, बिना परमिशन इवेंट करने पर 5 आयोजक नपे, लसूड़िया पुलिस का बड़ा एक्शन

इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने बिना वैधानिक अनुमति आयोजित किए जा रहे एक प्राइवेट इवेंट पर कार्रवाई करते हुए पांच आयोजकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 01:56:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 01:56:46 PM (IST)

Airbnb पर मकान लेकर चल रही थी सीक्रेट पार्टी, बिना परमिशन इवेंट करने पर 5 आयोजक नपे, लसूड़िया पुलिस का बड़ा एक्शन
भवन स्कूल के पास चल रहे अवैध इवेंट पर लसूड़िया पुलिस का छापा (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. भवन स्कूल के पास चल रहे अवैध इवेंट पर पुलिस का छापा
  2. 5 नामजद आरोपियों पर BNS के तहत केस दर्ज
  3. पुलिस कमिश्नर के आदेश के उल्लंघन पर एफआईआर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने बिना वैधानिक अनुमति आयोजित किए जा रहे एक प्राइवेट इवेंट पर कार्रवाई करते हुए पांच आयोजकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पार्टी के लिए मकान आनलाइन प्लेटफ़ार्म एयर बीएनबी के जरिए किराए पर लिया गया था, जबकि आयोजन की अनुमति किसी भी सक्षम प्राधिकारी से नहीं ली गई थी।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात सूचना मिली थी कि भवन स्कूल के पास तुलसी नगर स्थित एक मकान में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों की पार्टी चल रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर करीब 25 से 30 युवक-युवतियों को एकत्र पाया।

जांच में आयोजन करने वालों की पहचान दुर्गेश राघव, प्रिंस प्रजापति, हर्षित राजानी, नीतू कुशवाह और आकांक्षा मरापे के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि इवेंट के लिए किसी प्रकार की प्रशासनिक या पुलिस अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए मकान Airbnb के माध्यम से किराए पर लिया गया था।

पुलिस ने मकान उपलब्ध कराने वाले नमन पांडे से भी पूछताछ की। जांच में सामने आया कि उन्होंने किरायेदारों की जानकारी नियमानुसार संबंधित थाने में नहीं दी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस आयुक्त के आदेशों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर थाना लसूड़िया में धारा 223 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पांचों आयोजकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Source link
#Airbnb #पर #मकन #लकर #चल #रह #थ #सकरट #परट #बन #परमशन #इवट #करन #पर #आयजक #नप #लसडय #पलस #क #बड #एकशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *