![]()
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुए चर्चित अभी उर्फ अभितेंद्र तोमर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी गुलशन यादव ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए पूरी साजिश रची थी और साथियों के साथ मिलकर अभितेंद्र तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दिल्ली, वाराणसी सहित कई राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलते रहे। आखिरकार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इंदौर बायपास क्षेत्र से गुलशन यादव को पकड़ लिया। हालांकि, उसके सरेंडर करने की बात भी सामने आ रही है। पूछताछ में मुख्य आरोपी गुलशन यादव ने खुलासा किया कि उसने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के उद्देश्य से इस वारदात की योजना बनाई थी। उसने अपने साथियों पीयूष, सत्यवीर, चंद्रकांत, गौरव सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर अभितेंद्र तोमर की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या पूरी तरह पूर्व नियोजित थी और इसकी विस्तृत साजिश पहले ही तैयार कर ली गई थी। फरारी में मदद करने वालों पर भी कार्रवाई पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों के अलावा उनकी फरारी में मदद करने वालों को भी आरोपी बनाया है। इनमें चंद्रकांत की पत्नी प्रीति भी शामिल है, जिस पर आरोपियों को शरण देने और सहयोग करने का आरोप है। पुलिस अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मुख्य आरोपी पर 26 से अधिक आपराधिक मामले पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी गुलशन यादव के खिलाफ भिंड सहित विभिन्न जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों के 26 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 11 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस बहुचर्चित हत्याकांड की गुत्थी काफी हद तक सुलझ गई है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि 21 मई को लसूड़िया थाना क्षेत्र में अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Source link
#भई #क #हतय #क #बदल #लन #रच #थ #सजश #इदर #म #अभतदर #हतयकड #म #मखय #आरप #गलशन #यदव #समत #गरफतर #Indore #News


