फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:  दो मिनट में 16 फायर कर फैलाई थी दहशत, 3 आरोपी अभी भी फरार – Morena News

फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: दो मिनट में 16 फायर कर फैलाई थी दहशत, 3 आरोपी अभी भी फरार – Morena News

फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:  दो मिनट में 16 फायर कर फैलाई थी दहशत, 3 आरोपी अभी भी फरार – Morena News


मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 22 जून की रात करीब 10:54 बजे कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर इलाके में आरोपी राहुल मिश्रा ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सूरज यादव उर्फ सोनू के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। महज दो मिनट के भीतर 16 राउंड फायर किए गए थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पैसों के लेनदेन से जुड़ा था विवाद पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल मिश्रा ने फरियादी सूरज यादव से कुछ पैसे उधार लिए थे। राहुल का दावा था कि उसने 2 प्रतिशत ब्याज के साथ रकम चुका दी थी, लेकिन सूरज उस पर 20 प्रतिशत ब्याज का दबाव बना रहा था। इसी विवाद के चलते सूरज ने राहुल के साथ मारपीट कर उसकी कार भी छुड़ा ली थी। इसी बात से नाराज होकर राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी से हथियार बरामद कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई पवन भदौरिया ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी राहुल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसके पास से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Source link
#फयरग #क #घटन #क #मखय #आरप #गरफतर #द #मनट #म #फयर #कर #फलई #थ #दहशत #आरप #अभ #भ #फरर #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *