'लापता लेडीज' के 'छोटू' उर्फ सतेन्द्र सोनी के साथ मारपीट, बकाया Payment मांगने पर फिल्म Director ने खोया आपा!

'लापता लेडीज' के 'छोटू' उर्फ सतेन्द्र सोनी के साथ मारपीट, बकाया Payment मांगने पर फिल्म Director ने खोया आपा!


आप सबको ‘लापता लेडीज’ फिल्म तो याद होगी। एक समय पर इस मूवी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। हर किसी ने ‘लापता लेडीज’ मूवी को ओटीटी पर जरुर देखी होगी। इस फिल्म में ‘छोटू’ की भूमिका निभाने वाले मशहूर एक्टर सतेन्द्र सोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनें हुए हैं। दरअसल, सतेन्द्र सोनी ने मध्य प्रदेश में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बकाया पेमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद एक फिल्ममेकर पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि अपने बकाया पैसे मांगने पर उन्हें सेट छोड़ने के लिए कहा गया और आरोप लगाया कि मामला मारपीट तक बढ़ गया।
वीडियो में फूट-फूटकर रोए एक्टर
दरअसल, सतेंद्र सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आठ दिन की शूटिंग पूरी करने के बाद उन्हें पेमेंट नहीं दिया गया। उन्होंने रोते हुए कहा,  ‘मेरा नाम सतेंद्र सोनी है। मैं एक एक्टर हूं। मैं यहां एक फिल्म की शूटिंग के लिए आया था, जिसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह हैं। उन्होंने मुझे 50,000 रुपये साइनिंग अमाउंट दिया था और कहा था कि शूटिंग के बाद बाकी पैसे दे देंगे। आज शूटिंग के आठ दिन पूरे हो गए हैं और जब मैंने उनसे पैसों के बारे में बात की, तो उन्होंने मुझे पैक-अप करने को कहा और बोले, ‘तुम होटल में दिखने नहीं चाहिए और वे मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं’।
पीछा कर मारपीट की है
वीडियो के साथ-साथ सोनी ने हिंदी में एक डिटेल्ड नोट पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रगति चौहान पर सबके सामने उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। एक्टर ने बताया है कि, कपल ने कथित तौर पर कार में उनका और दो अन्य लोगों का पीछा किया और फिर उनका सामना किया।
उन्होंने लिखा, ‘हम तीनों चल रहे थे, तभी उन्होंने कार से हमारा पीछा किया। उनकी पत्नी प्रगति चौहान और डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने मुझे देखते ही सड़क के बीचों-बीच पीटना शुरु कर दिया। ऐसे में जब श्रीधर भैया मुझे बचाने के लिए आए, तो डायरेक्टर ने उन्हें भी पीटना शुरु कर दिया’।
पुलिस को किया धन्यवाद
इस घटना के बाद की पोस्ट में, सतेंद्र सोनी ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि वह और उनके दो साथी कलाकर सुरक्षित मुंबई लौट आए हैं। रेलवे स्टेशन से बनाए गए वीडियो में उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस और उन सभी लोगों को आभार व्यक्त किया, जिन्होंने शहर तक सुरक्षित पहुंचने में सोनी की मदद की।
सतेंद्र सोनी कौन है?
सतेंद्र सोनी को आपने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाता हुआ देखा होगा। सोनी  ‘डॉक्टर जी’, ‘बवाल’, ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ और ‘हेलो बच्चों’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन इनको पहचान किरण राव ‘लापता लेडीज’ से मिली है। इसमें उन्होंने छोटू का किरदार निभाया था। वहीं, इस समय वह  ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे। 





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *