इंदौर में यात्रियों से भरी बसों में तोड़फोड़ करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुलूस निकाला।

HighLights
- सात आरोपियों ने दो दिन में पांच बसों में तोड़फोड़ की थी
- एक बस को सरवटे बस स्टैंड से हाईजैक कर घंटों खड़ी कर दी
- बस में यात्री होने के बाद भी बदमाश तोड़फोड़ करते रहे
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यात्रियों से भरी बसों में तोड़फोड़ करने वाले सात आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों को जुलूस निकाला तो कान पकड़कर माफी मांगी और बोले – अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौहान ट्रेवल्स के संचालक धर्मेंद्र चौहान निवासी राजोदा (देवास) ने शनिवार को ही पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को मां शारदा ट्रेवल्स के कर्मचारियों की शिकायत की थी।
आरोपितों द्वारा दो दिन के अंदर पांच बसों में तोड़फोड़ की गई थी। एक बस को तो सरवटे बस स्टैंड से हाईजैक कर लिया और घंटों खड़ी की। एक बस में यात्रियों की जान पर बन आई, पर बदमाश तोड़फोड़ करते रहे। रविवार को भंवरकुआं पुलिस ने ललित पुत्र गोपाल सहरिया निवासी देवासनाका, राजा पुत्र रमेश सिसोदिया, राहुल उर्फ देवा पुत्र प्रकाश चंद्र नायक और नीरज पुत्र जनते कुशवाह निवासी बृजेश्वरी कालोनी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपितों का जुलूस निकाला और उठक-बैठक लगवाई। उधर छोटी ग्वालटोली पुलिस ने आरोपित ललित शरिया, राहुल नायक और नीरज कुशवाह को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धारा लगाई है।
देवास से शुरू हुआ था विवाद
विवाद की शुरुआत देवास से हुई थी। चौहान ट्रेवल्स के स्टाफ ने आरोपितों के साथ मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए आरोपितों ने इंदौर में बसों में तोड़फोड़ कर डाली। तिलक नगर और संयोगितागंज थाना में आरोपितों के खिलाफ शिकायत हुई है।
Source link
#अपरध #करन #पप #ह #पलस #हमर #बप #ह #इदर #पलस #न #नकल #यतरय #स #भर #बस #म #तडफड #करन #वल #आरपय #क #जलस


