Indore News: इंदौर में यशवंत क्लब के चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल ने बनाई बढ़त

Indore News: इंदौर में यशवंत क्लब के चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल ने बनाई बढ़त

इंदौर के प्रतिष्ठित क्लबों में शामिल यशवंत क्लब के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। पांच हजार से अधिक सदस्यों वाले इस क्लब में अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के बीच है। पम्मी छाबड़ा पहले भी क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि जीतू जैन गौरानी-सचदेवा पैनल के समर्थन से चुनाव मैदान में हैं। वे पहली बार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बने हैं, लेकिन उन्होंने शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाई। गौरानी-सचदेवा पैनल के ज्यादातर उम्मीदवार भी आगे रहे।

 

मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही क्लब परिसर में मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। उम्मीदवारों के समर्थक हाथों में तख्तियां लेकर उन्हें जिताने की अपील कर रहे थे। कई समर्थक स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहनकर भी आए थे। मतदाताओं के लिए क्लब में चार बूथ बनाए गए थे। कई वरिष्ठ सदस्यों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई थी।

 

चुनाव में दो पैनलों के बीच कांटे की टक्कर है। मतदाताओं को मतदान के लिए दो बैलेट पेपर दिए गए। एक बैलेट पेपर में अध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में से किसी एक को चुनना था, जबकि दूसरे बैलेट पेपर में कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार थे। कुछ उम्मीदवार पैनलों के बजाय निर्दलीय भी चुनाव मैदान में थे।

 

छाबड़ा पैनल से अतुल शेठ को सचिव पद का उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि गौरानी-सचदेवा पैनल से विजय कस्तूरी सचिव पद के उम्मीदवार हैं। वे भी मतगणना में आगे चल रहे हैं। इसके अलावा सचिव पद के लिए कुलविंदर सिंह गिल भी निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

 

मतदान शाम 4 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जीतू जैन ने बढ़त बनाए रखी। पहले राउंड में पम्मी छाबड़ा को 287 वोट मिले, जबकि जीतू जैन को 332 वोट प्राप्त हुए। दूसरे राउंड में पम्मी छाबड़ा के वोट बढ़कर 581 हो गए, जबकि जीतू जैन को 657 वोट मिले।

Source link
#Indore #News #इदर #म #यशवत #कलब #क #चनव #म #गरनसचदव #पनल #न #बनई #बढत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *