इंदौर में चिटफंड कंपनी पर दिल्ली पुलिस की दबिश, कर्ताधर्ताओं को पकड़ा

इंदौर में चिटफंड कंपनी पर दिल्ली पुलिस की दबिश, कर्ताधर्ताओं को पकड़ा

चिटफंड की तरह काम करने वाली कंपनी का संचालक कार्तिक अग्रवाल और उसका भाई राजा अग्रवाल(नानक नगर) करता है। पीड़ित को 10 लाख रुपये निवेश करने पर 26 लाख तक …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 06:39:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 06:42:23 PM (IST)

इंदौर में चिटफंड कंपनी पर दिल्ली पुलिस की दबिश, कर्ताधर्ताओं को पकड़ा
पुलिस की छापेमारी का सांकेतिक फोटो।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। दिल्ली पुलिस ने चिटफंड कंपनी बीजेटी ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में छापा मारकर कईं लोगों को हिरासत में लिया है। कंपनी पर निवेश की आड़ में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने हार्ड डिस्क,कम्प्यूटर,रिकार्ड जब्त किया है।

छोटी ग्वालटोली पुलिस के अनुसार कंपनी का रविंद्र नाथ टैगोर मार्ग(आरएनटी) स्थित कार्पोरेट हाउस की पांचवी मंजिल पर है।

चिटफंड की तरह काम करने वाली कंपनी का संचालक कार्तिक अग्रवाल और उसका भाई राजा अग्रवाल(नानक नगर) करता है। पीड़ित को 10 लाख रुपये निवेश करने पर 26 लाख तक का मुनाफा का झांसा दिया गया था।

आरोपितों द्वारा फोन न उठाने पर पश्चिमी दिल्ली की साइबर पुलिस को शिकायत की गई।

मंगलवार को टीम ने कार्यालय में दबिश देकर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने डिजिटल उपकरण व अन्य सामग्री जब्त की है। कंपनी सेबी से रजिस्टर्ड होने का दावा किया जा रहा है।

www.naidunia.com
#इदर #म #चटफड #कपन #पर #दलल #पलस #क #दबश #करतधरतओ #क #पकड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *