मैहर से 60 श्रद्धालु 11 दिवसीय तीर्थयात्रा पर रवाना:  मैहर के रहवासी वैष्णो देवी, अमरनाथ और मथुरा-वृंदावन के दर्शन करेंगे – Maihar News

मैहर से 60 श्रद्धालु 11 दिवसीय तीर्थयात्रा पर रवाना: मैहर के रहवासी वैष्णो देवी, अमरनाथ और मथुरा-वृंदावन के दर्शन करेंगे – Maihar News

मैहर से 60 श्रद्धालु 11 दिवसीय तीर्थयात्रा पर रवाना:  मैहर के रहवासी वैष्णो देवी, अमरनाथ और मथुरा-वृंदावन के दर्शन करेंगे – Maihar News


मैहर से जय मां शारदा ग्रुप की देखरेख में करीब 60 श्रद्धालुओं का एक जत्था सोमवार रात 11 दिवसीय तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ। यह समूह माता वैष्णो देवी, बाबा बर्फानी अमरनाथ और मथुरा-वृंदावन के दर्शन करेगा। यात्रा शुरू होने से पहले सभी श्रद्धालु मैहर के घंटाघर चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां “जय माता दी” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ उन्होंने भक्ति भाव से यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वे ट्रेन के जरिए अपने सफर के लिए रवाना हुए। रेलवे स्टेशन पर जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं का फूलमालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुखद और मंगलमय होने की कामना की। 11 दिनों में करेंगे इन प्रमुख धामों के दर्शन जय मां शारदा ग्रुप के संचालक विनय गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा कुल 11 दिनों की है। श्रद्धालु सबसे पहले वैष्णो देवी जाएंगे, इसके बाद बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे और वापसी में मथुरा-वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद मैहर लौटेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनका समूह पिछले 18 वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं को इस धार्मिक यात्रा पर ले जा रहा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का लाभ उठाते हैं। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने मां शारदा से सभी की सुखद और सफल यात्रा के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

Source link
#महर #स #शरदधल #दवसय #तरथयतर #पर #रवन #महर #क #रहवस #वषण #दव #अमरनथ #और #मथरवदवन #क #दरशन #करग #Maihar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *