Brazil Vs Japan Highlights:ब्राजील ने की शानदार वापसी, जापान को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह – Brazil Vs Japan Highlights Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

12:35 AM, 30-Jun-2026

ब्राजील ने जीता मुकाबला

ब्राजील ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच की शुरुआत में जापान ने 29वें मिनट में काइशु सानो के गोल से बढ़त बना ली थी और पहले हाफ तक 1-0 से आगे था। हालांकि, दूसरे हाफ में ब्राजील ने शानदार वापसी की। 56वें मिनट में कासेमिरो ने बराबरी का गोल दागा, जबकि इंजरी टाइम (90+5′) में गेब्रियल मार्टिनेली ने विजयी गोल कर ब्राजील को यादगार जीत दिला दी। आखिरी सीटी बजते ही ब्राजील ने 2-1 की जीत के साथ अगले दौर का टिकट हासिल कर लिया, जबकि जापान का शानदार अभियान यहीं समाप्त हो गया।

11:55 PM, 29-Jun-2026

Brazil vs Japan Live: ब्राजील की वापसी

दूसरे हाफ में ब्राजील ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में बराबरी हासिल कर ली। 56वें मिनट में अनुभवी मिडफील्डर कासेमिरो ने बेहतरीन गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। पहले हाफ में 29वें मिनट पर जापान के काइशु सानो ने अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी, लेकिन ब्राजील ने दूसरे हाफ की आक्रामक शुरुआत का पूरा फायदा उठाया। अब मुकाबला पूरी तरह खुल चुका है और दोनों टीमें जीत का गोल करने के लिए लगातार हमलावर फुटबॉल खेल रही हैं।

11:24 PM, 29-Jun-2026

Brazil vs Japan Live: हाफ-टाइम

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले का पहला हाफ समाप्त हो चुका है। हाफ टाइम तक जापान 1-0 से आगे है। जापान के लिए मैच का एकमात्र गोल काइशु सानो ने 29वें मिनट में किया, जिसने टीम को अहम बढ़त दिलाई। ब्राजील ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन जापान की मजबूत रक्षापंक्ति और अनुशासित खेल के सामने उसे सफलता नहीं मिली। अब दूसरे हाफ में सभी की नजरें ब्राजील की वापसी पर होंगी, जबकि जापान इस बढ़त को बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल की ओर कदम बढ़ाने की कोशिश करेगा।

11:01 PM, 29-Jun-2026

Brazil vs Japan Live: 29वें मिनट में पहला गोल

राउंड ऑफ 32 के इस मुकाबले में जापान ने शानदार शुरुआत करते हुए ब्राजील को बड़ा झटका दिया है। मैच के 29वें मिनट में काइशु सानो ने बेहतरीन गोल दागकर जापान को 1-0 की बढ़त दिला दी। 31वें मिनट तक ब्राजील गोल की तलाश में संघर्ष करता नजर आ रहा है, जबकि जापान की टीम अपनी बढ़त को बनाए रखने के लिए मजबूत डिफेंस के साथ खेल रही है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या ब्राजील वापसी कर पाएगा या जापान इस बड़ी बढ़त को जीत में बदल देगा।

10:34 PM, 29-Jun-2026

Brazil vs Japan Live: ब्राजील और जापान के बीच मुकाबला शुरू

ब्राजील और जापान के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों की नजरें पहले हाफ में बढ़त लेने पर हैं।

10:25 PM, 29-Jun-2026

Brazil vs Japan Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

09:23 PM, 29-Jun-2026

Brazil vs Japan Highlights: ब्राजील ने की शानदार वापसी, जापान को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026 Brazil vs Japan Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज ब्राजील और जापान के बीच नॉकआउट मुकाबला ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…

Source link
#Brazil #Japan #Highlightsबरजल #न #क #शनदर #वपस #जपन #क #स #हरकर #कवरटर #फइनल #म #बनई #जगह #Brazil #Japan #Highlights #Fifa #World #Cup #Today #Football #Match #Result #Updates

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *