रतलाम में घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाया, काटी चोटी, चार माह की मासूम को बाथरूम में छोड़ा

रतलाम में घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाया, काटी चोटी, चार माह की मासूम को बाथरूम में छोड़ा

दोपहर करीब 1:30 बजे अशोक सोलंकी स्कूल से रुद्राक्ष और संजय की सात वर्षीय पुत्री नव्या को लेकर घर पहुंचे। अशोक नीचे ही रुक गए, जबकि दोनों बच्चे पहली मं…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 11:07:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 11:13:36 PM (IST)

रतलाम में घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाया, काटी चोटी, चार माह की मासूम को बाथरूम में छोड़ा
मोनिका से जानकारी लेती पुलिस। बेड पर पड़ी कटी हुई चोटी और कैंची।

HighLights

  1. नकदी व मोबाइल लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।
  2. इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
  3. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। थाना माणक चौक क्षेत्र की नाइयों की गली स्थित हनुमान रूंडी में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े घर में घुसकर अज्ञात आरोपितों द्वारा महिला को बंधक बनाकर उसकी चोटी काटने और चार माह की बच्ची को बाथरूम में छोड़कर नकदी व मोबाइल लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

फरियादी रुपेश सोलंकी ने पुलिस को बताया कि वह और उसका बड़ा भाई संजय सोलंकी बाजना बस स्टैंड स्थित सैलून पर थे। परिवार नाइयों की गली स्थित मकान में रहता है। भूतल पर पिता अशोक सोलंकी एवं माता पुष्पा सोलंकी और प्रथम मंजिल पर पत्नी मोनिका सोलंकी, पांच वर्षीय पुत्र रुद्राक्ष और चार माह की पुत्री काव्या रहती है, जबकि दूसरी मंजिल पर बड़ा भाई संजय अपने परिवार के साथ रहता है।

दोपहर करीब 1:30 बजे अशोक सोलंकी स्कूल से रुद्राक्ष और संजय की सात वर्षीय पुत्री नव्या को लेकर घर पहुंचे। अशोक नीचे ही रुक गए, जबकि दोनों बच्चे पहली मंजिल पर चले गए। वहां पहुंचने पर नव्या ने चार माह की काव्या को बाथरूम में लेटा देखा। उसने तुरंत नीचे आकर अशोक सोलंकी को इसकी जानकारी दी और दो लोगों को घर से भागते हुए देखने की बात भी बताई।

अशोक जब ऊपर पहुंचे तो पीछे के कमरे में बहू मोनिका सोलंकी बेड पर अचेत अवस्था में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। स्वजन ने तत्काल मोनिका और मासूम बच्ची को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मासूम की हालत स्थिर है।

चाकू दिखाकर बनाया बंधक, अलमारी खंगाली

मोनिका सोलंकी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह कमरे में सो रही थी। इसी दौरान अलमारी खुलने की आवाज से उसकी नींद खुली। कमरे में मौजूद दो से तीन बदमाशों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और उसके ऊपर बैठ गए। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोपितों ने अलमारी खंगाली और वहां से करीब 10 हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। मोनिका ने बताया कि बदमाशों ने कमरे में पड़ी कैंची से उसकी चोटी भी काट दी। बच्ची को उठाकर बाथरूम में कब रखा गया, इसकी उसे जानकारी नहीं है। घटना के बाद मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और जांच की।

देर शाम तक थाना माणक चौक प्रभारी विक्रम सिंह चौहान मामले की जानकारी से अनभिज्ञ बने रहे। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि घटना के दौरान पास में मजदूर कार्य कर रहे थे। आसपास लोग भी थे, लेकिन किसी ने आरोपितों को नहीं देखा। बच्ची का कहना है कि बदमाश मकान के पीछे चद्दर पर कूदकर भागे, लेकिन किसी को आवाज नहीं सुनाई दी। जांच की जा रही है।

Source link
#रतलम #म #घर #म #घस #बदमश #न #महल #क #बधक #बनय #कट #चट #चर #मह #क #मसम #क #बथरम #म #छड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *