बैतूल में आदिवासी परिवार के घर पहुंचे सीएम:  जमीन पर बैठकर किया भोजन, चूल्हे पर बनी कुटकी-दाल का लिया स्वाद – Bhopal News

बैतूल में आदिवासी परिवार के घर पहुंचे सीएम: जमीन पर बैठकर किया भोजन, चूल्हे पर बनी कुटकी-दाल का लिया स्वाद – Bhopal News

बैतूल में आदिवासी परिवार के घर पहुंचे सीएम:  जमीन पर बैठकर किया भोजन, चूल्हे पर बनी कुटकी-दाल का लिया स्वाद – Bhopal News


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने बैतूल प्रवास के दौरान एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ जमीन पर बैठकर सादगीपूर्ण अंदाज में भोजन किया। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
मुख्यमंत्री अचानक ग्रामीण परिवार के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से आत्मीयता से बातचीत की। घर में चूल्हे पर खाना बनता देख उन्होंने कहा, “वाह, आप लोग चूल्हे में खाना बनाते हैं। फट्टी बिछाओ, हम भी यहीं बैठकर भोजन करेंगे।” परिवार द्वारा कुर्सी पर बैठने का आग्रह किए जाने पर मुख्यमंत्री ने विनम्रता से मना करते हुए कहा कि वे सभी के साथ नीचे बैठकर ही भोजन करेंगे।
भोजन में पारंपरिक कुटकी और दाल परोसी गई, जिसका मुख्यमंत्री ने स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से उनके हालचाल पूछे और घर में कौन-कौन है, बेटी की शादी कहां हुई जैसी बातों पर भी आत्मीय चर्चा की।
मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। ग्रामीण परिवार के साथ मुख्यमंत्री की यह सहज और आत्मीय मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही। देखिए सीएम की आदिवासी परिवार के घर की तस्वीरें…

Source link
#बतल #म #आदवस #परवर #क #घर #पहच #सएम #जमन #पर #बठकर #कय #भजन #चलह #पर #बन #कटकदल #क #लय #सवद #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *