गर्भवती महिला की मौत का मामला-पति समेत 3 पर FIR:  दहेज में छोटा हाथी और आटा चक्की की मांग की थी; पति पर तेजाब पिलाने का आरोप – Gwalior News

गर्भवती महिला की मौत का मामला-पति समेत 3 पर FIR: दहेज में छोटा हाथी और आटा चक्की की मांग की थी; पति पर तेजाब पिलाने का आरोप – Gwalior News

गर्भवती महिला की मौत का मामला-पति समेत 3 पर FIR:  दहेज में छोटा हाथी और आटा चक्की की मांग की थी; पति पर तेजाब पिलाने का आरोप – Gwalior News


ग्वालियर में दहेज प्रताड़ना के एक मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। थाटीपुर के न्यू मेहरा कॉलोनी में रहने वाली 26 वर्षीय गर्भवती महिला निशा राठौर की मौत के मामले में करीब एक सप्ताह तक जांच की गई। जांच के बाद पुलिस ने पति गजेंद्र राठौर, सास उषा (पूजा) राठौर और ननद मनीषा राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। 22 जून को तेजाब पीने से बिगड़ी थी हालत पुलिस के अनुसार 22 जून की दोपहर करीब 1:30 बजे निशा राठौर की तबीयत तेजाब पीने के बाद अचानक बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में ससुराल पक्ष के लोग उसे ग्वालियर के एक हजार बिस्तर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले बनाया वीडियो बना सबसे बड़ा सबूत पूरे मामले में सबसे अहम साक्ष्य निशा का मौत से पहले बनाया गया वीडियो है। इस वीडियो में उसने अपने पति गजेंद्र राठौर पर जबरन तेजाब पिलाकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ाया। दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना का आरोप मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया और मायके पक्ष के बयान दर्ज किए। जांच में परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही निशा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि पति गजेंद्र राठौर दहेज में छोटा हाथी वाहन और आटा चक्की लाने की मांग करता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी। दो साल पहले भी जलाकर मारने की कोशिश का आरोप मायके पक्ष ने पुलिस को यह भी बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी गजेंद्र राठौर ने निशा को जलाकर मारने की कोशिश की थी। उस समय मामला दबा दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला लगातार जारी रहा। दो माह की गर्भवती थी निशा घटना के समय निशा करीब दो माह की गर्भवती थी। उसकी मौत के साथ गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चे की भी जान चली गई। इस पहलू को भी पुलिस अपनी जांच में शामिल कर रही है। पति, सास और ननद पर मामला दर्ज थाटीपुर थाना पुलिस ने मृतका के वीडियो, मायके पक्ष के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पति गजेंद्र राठौर, सास उषा (पूजा) राठौर और ननद मनीषा राठौर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाटीपुर थाना पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मिले साक्ष्यों और मृतका के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#गरभवत #महल #क #मत #क #ममलपत #समत #पर #FIR #दहज #म #छट #हथ #और #आट #चकक #क #मग #क #थ #पत #पर #तजब #पलन #क #आरप #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *