World:आंग सान सू के बेटे ने मांगा मां के जिंदा होने का सबूत; जर्मनी में गोलीबारी से पांच की मौत, दो गिरफ्तार – World Updates Of 30 June: Us-iran Conflict, Russia-ukraine War, Myanmar, World News In Hindi
“_id”:”6a43374a157c15a1290f8eca”,”slug”:”world-updates-of-30-june-us-iran-conflict-russia-ukraine-war-myanmar-world-news-in-hindi-2026-06-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”World: आंग सान सू के बेटे ने मांगा मां के जिंदा होने का सबूत; जर्मनी में गोलीबारी से पांच की मौत, दो गिरफ्तार”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
दुनिया की बड़ी खबरें – फोटो : amar ujala graphics
म्यांमार की जेल में बंद लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की के बेटे किम एरिस ने जुंटा सरकार से उनकी मां के जीवित होने का ठोस सबूत मांगा है। एरिस को संदेह है कि उनकी 80 वर्षीय मां को घर में नजरबंद रखने के बजाय अब भी जेल में रखा गया है। उन्होंने कहा कि उनके पास स्थानांतरण का कोई सबूत नहीं है। वे तख्तापलट के बाद से हिरासत में हैं। उनके बेटे ने उनकी रिहाई के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव की मांग की है।
जर्मनी में गोलीबारी से 5 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार
उत्तरी जर्मनी के स्टेड शहर में सोमवार को हुई गोलीबारी की एक दुखद घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। समाचार डीपीए के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी का खुलासा नहीं हो पाया है। करीब 50,000 की आबादी वाला स्टेड शहर हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित है। पुलिस केस की जांच में जुटी है ताकि सच सामने आ सके।