![]()
सिंगरौली जिले के चितरंगी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ओड़नी में पीसीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रेहड़ा आदिवासी बस्ती में लगभग 10 लाख रुपए की लागत से बनाई गई पीसीसी सड़क निर्माण के महज 20 दिन बाद ही कई स्थानों से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने मंगलवार को उखड़ी हुई सड़क का वीडियो बनाकर जांच की मांग की है। सड़क की इस स्थिति के सामने आने के बाद निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रेहड़ा आदिवासी बस्ती में करीब 288 मीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद उसकी ऊपरी परत उखड़ने लगी, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया। 400 लोगों को मिलना था लाभ इस मामले में ग्राम पंचायत ओड़नी के सरपंच अमरनाथ प्रजापति ने बताया कि लगभग एक माह पहले 10 लाख रुपए की लागत से 288 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया था। सरपंच के अनुसार, इस आदिवासी बस्ती में लगभग 400 की आबादी निवास करती है, जिन्हें इस सड़क का लाभ मिलना था। सब इंजीनियर नहीं उठाया फोन वहीं, सड़क उखड़ने के संबंध में जब संबंधित उपयंत्री (सब इंजीनियर) से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने आवाज स्पष्ट नहीं आने की बात कहते हुए कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया और कोई जवाब नहीं दिया। वीडियो भेजें में मामले की जांच कराऊंगा चितरंगी जनपद पंचायत के सीईओ मानसिंह ने कहा कि सड़क निर्माण की जानकारी उन्हें है, लेकिन सड़क उखड़ने की सूचना अभी तक नहीं मिली थी। उन्होंने वीडियो भेजने को कहा और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
Source link
#सगरल #म #लख #क #सडक #दन #म #उखड #वडय #बनकर #कय #पसट #अधकरय #क #भज #हग #जच #Singrauli #News

