निगम के खोदे गड्ढों में एक के बाद एक गिरती गईं गाड़ियां, गड्ढे में समाई मासूम बच्चियां, लोगों ने बचाई जान

निगम के खोदे गड्ढों में एक के बाद एक गिरती गईं गाड़ियां, गड्ढे में समाई मासूम बच्चियां, लोगों ने बचाई जान

देवास के सुतार बाखल क्षेत्र में इन दिनों नगर निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। विकास कार्यों या पाइपलाइन के नाम पर सड़कों के बीचों-बीच खोदे गए …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 07:11:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 07:11:13 PM (IST)

निगम के खोदे गड्ढों में एक के बाद एक गिरती गईं गाड़ियां, गड्ढे में समाई मासूम बच्चियां, लोगों ने बचाई जान
देवास में बाल-बाल बची मासूम की जान।

HighLights

  1. देवास में बाल-बाल बची मासूम की जान
  2. मानसून के बीच देवास में बड़ा खतरा
  3. सुतार बाखल में खुले पड़े निगम के गड्ढे

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। शहर के सुतार बाखल क्षेत्र में इन दिनों नगर निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। विकास कार्यों या पाइपलाइन के नाम पर सड़कों के बीचों-बीच खोदे गए गड्ढों को खुला छोड़ दिया गया है। उचित बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड न होने के कारण यह मार्ग अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। आए दिन इस मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया वाहन और अन्य गाड़ियां इन गहरे गड्ढों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं।

गड्ढे में गिरीं मासूम बच्चियां, स्थानीय लोगों ने बचाया

मार्ग पर स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब यहां से गुजर रही मासूम बच्चियां भी संतुलन बिगड़ने के कारण निगम के इन्हीं खोदे गए गड्ढों में जा गिरीं। बच्चियों को गिरता देख आस-पास मौजूद स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए आगे बढ़कर बच्चियों को बमुश्किल गड्ढे से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित बचाया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते देख लिया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

खबर अपडेट की जा रही है…

Source link
#नगम #क #खद #गडढ #म #एक #क #बद #एक #गरत #गई #गडय #गडढ #म #समई #मसम #बचचय #लग #न #बचई #जन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *