![]()
सीधी कन्या महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर छात्राओं ने बुधवार को प्राचार्य कक्ष का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि महाविद्यालय में लाइब्रेरी एक साल से अधिक समय से बंद है, पेयजल दूषित है और विद्युत व्यवस्था भी जर्जर है। छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय में लाइब्रेरी होने के बावजूद उन्हें उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी न होने के कारण उन्हें लाइब्रेरी में प्रवेश से रोका जाता है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं को विशेष परेशानी हो रही है। पेयजल व्यवस्था भी बदहाल है। महाविद्यालय का वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे पानी में कीड़े पड़ जाते हैं। छात्राएं दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। विद्युत व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। कई कक्षाओं में पंखे ठीक से काम नहीं करते। छात्रा कोमल सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले एक पंखा छात्रा के सिर पर गिर गया था, लेकिन इस घटना को दबा दिया गया और संबंधित छात्रा को चुप रहने के लिए कहा गया। छात्राओं ने महाविद्यालय में खराब सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा संबंधी अन्य खामियों को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि ‘बेटी पढ़ाओ’ के दावों के बावजूद उन्हें बदहाल व्यवस्था में पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा पर भी सवाल उठे हैं। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज के बाहर असामाजिक तत्व बैठे रहते हैं, जिससे उन्हें आने-जाने में असुरक्षा महसूस होती है। वहीं परिसर में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर हो गई है। छात्रा प्रियांशी सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार के नेतृत्व में करीब 200 छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि यदि परीक्षा से पहले आईडी कार्ड और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस पूरे मामले पर महाविद्यालय के प्राचार्य ओपी नामदेव ने कहा कि छात्राओं द्वारा बताई गई समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और उनका समाधान कराने का प्रयास होगा। उन्होंने परीक्षा में देरी के संबंध में स्पष्ट किया कि परीक्षा आयोजित कराना विश्वविद्यालय का कार्य है और इस बार विश्वविद्यालय स्तर पर सभी प्रक्रियाएं विलंब से चल रही हैं, जिसके कारण परीक्षाएं समय पर नहीं हो सकीं।
Source link
#सध #कनय #महवदयलयछतरओ #न #कय #परचरय #क #घरव #बल #पन #क #पन #म #कड #लइबरर #बद #ह #त #कस #कर #पढई #Sidhi #News


