डेढ़ माह पहले रखी गई पहली ब्रो स्ट्रिंग पर बीते दिनों शुरू हुआ लोड टेस्ट भी पूरा कर लिया गया। मेट्रो के ऊपरी हिस्से में होने से ब्रो स्ट्रिंग का लोड ट…और पढ़ें

HighLights
- ब्रो स्ट्रिंग लोड टेस्ट में पास, अब सेगमेंट स्पान की जांचेंगे क्षमता
- लवकुश चौराहा पर बीते तीन साल से निर्माणाधीन डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य
- डेढ़ माह पहले रखी गई पहली ब्रो स्ट्रिंग पर बीते दिनों शुरू हुआ लोड टेस्ट भी पूरा कर लिया गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लवकुश चौराहा पर बीते तीन साल से निर्माणाधीन डबल डेकर फ्लाईओवर पर दूसरी 400 टन वजनी ब्रो स्टिंग रखने के साथ असेंबल का कार्य पूरा हो चुका है। इस दौरान डेढ़ माह पहले रखी गई पहली ब्रो स्ट्रिंग पर बीते दिनों शुरू हुआ लोड टेस्ट भी पूरा कर लिया गया। मेट्रो के ऊपरी हिस्से में होने से ब्रो स्ट्रिंग का लोड टेस्ट पहले किया गया। दूसरी ब्रो स्ट्रिंग का लोड टेस्ट नहीं होगा, जबकि अगले सप्ताह से सेगमेंट स्पान का लोड टेस्ट किया जाएगा।
डबल डेकर फ्लाईओवर का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसके सभी ब्रोस्टिंग पर सेगमेंट रखने के साथ ही स्लेब भी डाल दी गई।हालही में रखी ब्रो स्ट्रिंग और उसके पास वाले सेगमेंट पर स्लेब डालने का काम किया जाएगा। यह कार्य अगले सप्ताह से शुरू होगा। आईडीए सीईओ परीक्षित झाड़े ने बताया कि 24 मीटर चौड़े एक स्पान में 13 सेगमेंट लगाए गए है।इन सेगमेंट की लोड टेस्टिंग का कार्य भी अलगे सप्ताह शुरू करेंगे। ब्रो स्ट्रिंग का लोड टेस्ट अलग-अलग चरणों में बीते दिनों किया गया, जो सफल रहा है। गौरतलब है कि 173 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी लंबाई 1454 मीटर है, जो छह लेन में बना रहा है।इससे मरीमाता की तरफ से जाने वाहन फ्लाईओवर चढ़कर उज्जैन रोड पर उतर सकेंगे।
सितंबर तक शुरू करने का दावा
लंबे समय से जारी फ्लाईओवर का काम सितंबर तक पूरा करने का दावा किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सितंबर तक काम पूरा कर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि पहले दो बार निर्माण पूर्ण करने की तारीख बढ़ाई जा चुकी है। धीमी गति से निर्माण के कारण यहां से गुजरने वाले तीन साल से अधिक समय से परेशान हो रहे है।
सर्विस रोड पर फजीहत
लवकुश चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण में देरी से यहां की सर्विस रोड का निर्माण भी अधर में लटका हुआ है। सर्विस रोड पर गड्ढें और कीचड़ हाेने से वाहनों और पैदल यात्रियों का निकलना मुश्किल हो रहा है।पहली बारिश में जमा हुए पानी की वजह से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे है। वहीं गड्ढें हादसों की वजह भी बन रहे है।
Source link
#इदर #क #लवकश #चरह #पर #नरमणधन #डबल #डकर #फलईओवर #पर #दसर #टन #वजन #बर #सटग #रख #सतबर #तक #शर #करन #क #दव


