दतिया में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से गैंगरेप:  वारदात के बाद किशोरी को छोड़कर भागे आरोपी; तीनों आरोपियों पर FIR – datia News

दतिया में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से गैंगरेप: वारदात के बाद किशोरी को छोड़कर भागे आरोपी; तीनों आरोपियों पर FIR – datia News

दतिया में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से गैंगरेप:  वारदात के बाद किशोरी को छोड़कर भागे आरोपी; तीनों आरोपियों पर FIR – datia News


दतिया के बसई थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, तीनों आरोपी उसके परिचित हैं और उन्होंने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, 29 जून की सुबह मंगल सिंह कुशवाह का फोन आया और उसने मिलने के लिए बुलाया। दोपहर में जब वह पहुंची तो मंगल सिंह, नीलेश कुशवाह और बंटी कुशवाह मोटरसाइकिल पर पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों उसे काली माता मंदिर के पीछे नरवाह क्षेत्र में ले गए, जहां पानी की बोतल से कुछ पिलाने के बाद उसे नशा जैसा महसूस होने लगा। किशोरी का आरोप है कि इसके बाद नीलेश और बंटी ने बारी-बारी से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, जबकि मंगल सिंह कुछ दूरी पर खड़े होकर निगरानी करता रहा। वारदात के बाद तीनों उसे मौके पर छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद होश आने पर वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर बसई थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#दतय #म #नशल #पदरथ #पलकर #कशर #स #गगरप #वरदत #क #बद #कशर #क #छड़कर #भग #आरप #तन #आरपय #पर #FIR #datia #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *