![]()
सिंगरौली के बैढ़न स्थित मल्हार पार्क में खुले और क्षतिग्रस्त बिजली के एमसीबी बॉक्स लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। बारिश के मौसम में इन बॉक्सों में पानी जाने से करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। दो साल पहले लगाए गए थे बॉक्स
करीब दो वर्ष पहले पार्क में रोशनी की व्यवस्था के लिए लाइटिंग सिस्टम लगाया गया था। इसके संचालन के लिए जमीन के स्तर पर एमसीबी स्विच वाले बॉक्स लगाए गए थे। अब कई बॉक्सों के ढक्कन टूट चुके हैं और बिजली के उपकरण खुले दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने जताई हादसे की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इन खुले बॉक्सों में पानी भरने से दुर्घटना हो सकती है। पार्क में रोज बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग आते हैं, इसलिए जल्द मरम्मत जरूरी है।
नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कराया जाएगा और यदि कोई खामी मिलती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। स्थानीय लोगों ने की जल्द कार्रवाई की मांग
शहर के बीच स्थित मल्हार पार्क में सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लोगों ने नगर निगम से खुले बिजली बॉक्सों को जल्द सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।
Source link
#सगरल #म #मलहर #परक #म #खल #बजल #बकस #खतर #बढ #बरश #म #करट #फलन #क #आशक #नगर #नगम #आयकत #बलजच #हग #Singrauli #News


