नीमच में पांच थाना व चौकी प्रभारियों के तबादले:  कुकड़ेश्वर, रामपुरा टीआई हटाए गए; मंगल सिंह राठौर नए प्रभारी – Neemuch News

नीमच में पांच थाना व चौकी प्रभारियों के तबादले: कुकड़ेश्वर, रामपुरा टीआई हटाए गए; मंगल सिंह राठौर नए प्रभारी – Neemuch News

नीमच में पांच थाना व चौकी प्रभारियों के तबादले:  कुकड़ेश्वर, रामपुरा टीआई हटाए गए; मंगल सिंह राठौर नए प्रभारी – Neemuch News


नीमच जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश व्यास ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। एसपी व्यास द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के पांच पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए उनके तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कुकड़ेश्वर और रामपुरा थाने के प्रभारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नए थानों की कमान सौंपी गई है। तबादला सूची के अनुसार, कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी भीमसिंह सिसोदिया (कार्यवाहक निरीक्षक) को पुलिस लाइन नीमच भेजा गया है। उप निरीक्षक मंगल सिंह राठौर को थाना जीरन से स्थानांतरित कर कुकड़ेश्वर का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह, रामपुरा थाना प्रभारी विपिन मसीह (कार्यवाहक उप निरीक्षक) को भी पुलिस लाइन नीमच पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक निलेश सोलंकी को चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज (थाना जावद) से हटाकर अब रामपुरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक गोपाल तनान को थाना जीरन से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज (थाना जावद) के पद पर पदस्थ किया गया है। पुलिस विभाग इसे एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बता रहा है। हालांकि, कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी को हटाने के पीछे बीते दिनों ग्राम सेमली इस्तमुरार में एक युवक के गले में जूतों की माला पहनाकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने को मुख्य कारण माना जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। तबादला आदेश जारी होने के बाद सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Source link
#नमच #म #पच #थन #व #चक #परभरय #क #तबदल #ककडशवर #रमपर #टआई #हटए #गए #मगल #सह #रठर #नए #परभर #Neemuch #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *