![]()
टीकमगढ़ के एक टमाटर व्यापारी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यापारी अजीम राईन ने बेंगलुरु के चित्तूर जिले के मदनपल्ली के एक व्यापारी को टमाटर के एडवांस पेमेंट के तौर पर 17 जून तक करीब 14 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। आरोप है कि पैसे देने के बाद भी टमाटर का माल नहीं भेजा गया और अब आरोपी व्यापारी का फोन बंद आ रहा है। अजीम राईन ने बताया कि वह मदनपल्ली, चित्तूर के व्यापारी महबूब खान के साथ पिछले पांच सालों से टमाटर का व्यापार कर रहे थे। हर साल सीजन से पहले एडवांस भुगतान करने के बाद माल भेजा जाता था, और यह सिलसिला लगातार चल रहा था। इस बार टमाटर का सीजन शुरू होने से पहले महबूब खान ने 14 लाख रुपये एडवांस भेजने की मांग की। अजीम ने महबूब खान द्वारा बताए गए खातों में यह राशि ट्रांसफर कर दी। 15 दिन बीत जाने के बाद भी जब माल नहीं आया, तो अजीम ने महबूब खान के मोबाइल नंबरों (9989828777, 9642979777) पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों नंबर बंद मिले। अन्य व्यापारियों से जानकारी लेने पर अजीम को पता चला कि महबूब खान अपना व्यापार बंद करके भाग गया है। लगातार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई बात नहीं हो पाई। अजीम राईन ने बुधवार को संबंधित बैंक और टीकमगढ़ कोतवाली थाने में इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।
Source link
#टकमगढ #वयपर #स #लख #क #धखधड #बगलर #क #वयपर #न #टमटर #क #एडवस #लकर #मल #नह #भज #Tikamgarh #News


