ग्वालियर में युवक की लाठी-डडों से पीटकर हत्या:  प्रेम संबंध से शुरू हुआ था विवाद, शव को मुरार नदी में फेंका – Gwalior News

ग्वालियर में युवक की लाठी-डडों से पीटकर हत्या: प्रेम संबंध से शुरू हुआ था विवाद, शव को मुरार नदी में फेंका – Gwalior News

ग्वालियर में युवक की लाठी-डडों से पीटकर हत्या:  प्रेम संबंध से शुरू हुआ था विवाद, शव को मुरार नदी में फेंका – Gwalior News


ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते 21 वर्षीय युवक की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मुरार नदी में फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से खून से सने लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं। मृतक की पहचान नारायण विहार निवासी दिनेश इंदौरिया (21) के रूप में हुई है। परिजनों ने मेहरा कॉलोनी निवासी सूरज जाटव, उसके भाई गौरव जाटव और उनके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रेम संबंध से शुरू हुआ विवाद, फिर बनी दुश्मनी पुलिस के अनुसार, दिनेश के बड़े भाई विकास इंदौरिया की आरोपी सूरज जाटव से दोस्ती थी। इसी दौरान विकास और सूरज की पत्नी के बीच प्रेम संबंध हो गए। कुछ समय पहले दोनों साथ चले गए थे। इस संबंध में सूरज ने गोला का मंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में महिला ने पुलिस के समक्ष बयान दिया था कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से रह रही है। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव और रंजिश बनी हुई थी। काम पर जाते समय रास्ते से उठाया बुधवार सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच दिनेश किसी निजी काम से सिरोल क्षेत्र जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान सूरज, गौरव और उनके साथियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। फोन पर धमकी, फिर हत्या जांच में सामने आया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने दिनेश के भाई विकास को फोन कर सूरज की पत्नी से बात कराने की मांग की। विकास ने बताया कि महिला उसके साथ नहीं है और वह बात नहीं करा सकता। आरोप है कि इसके बाद फोन पर ही दिनेश को जान से मारने की धमकी दी गई और कुछ देर बाद उसकी हत्या कर शव मुरार नदी में फेंक दिया गया। आरोपी फरार, पुलिस की दबिश जारी घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वे घर छोड़कर फरार मिले। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बंगोली ने बताया कि नदी से मिले युवक की पहचान दिनेश इंदौरिया के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link
#गवलयर #म #यवक #क #लठडड #स #पटकर #हतय #परम #सबध #स #शर #हआ #थ #ववद #शव #क #मरर #नद #म #फक #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *