रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख ठगे:  पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर आया था वीडियो कॉल, खुद को बताया था उत्तर मध्य रेलवे का कर्मचारी – Gwalior News

रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख ठगे: पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर आया था वीडियो कॉल, खुद को बताया था उत्तर मध्य रेलवे का कर्मचारी – Gwalior News

रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख ठगे:  पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर आया था वीडियो कॉल, खुद को बताया था उत्तर मध्य रेलवे का कर्मचारी – Gwalior News

ग्वालियर में पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर साइबर ठगों ने रेलवे के एक रिटायर्ड कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से 7.40 लाख रुपए उड़ा दिए। ठगों ने खुद को उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल का कर्मचारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए वेरिफिकेशन कराने का झ

.

वीडियो कॉल के दौरान ही दो ट्रांजेक्शन में पूरी रकम निकाल ली गई। घटना का पता मोबाइल पर बैंक मैसेज आने के बाद चला। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर मध्य रेलवे का कर्मचारी बनकर किया फोन

चार शहर का नाका निवासी बी.एल. शर्मा रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका पेंशन वेरिफिकेशन अभी तक पूरा नहीं हुआ है और इसे पूरा करने के लिए तुरंत वीडियो कॉल करना आवश्यक है।

सरकारी प्रक्रिया समझकर बी.एल. शर्मा ने वीडियो कॉल स्वीकार कर लिया। इसी दौरान साइबर ठगों ने उन्हें विश्वास में लेकर ओटीपी सहित अन्य आवश्यक जानकारी हासिल कर ली।

दो मिनट में खाते से निकले 7.40 लाख रुपए

वीडियो कॉल समाप्त होने के कुछ ही क्षण बाद पीड़ित के मोबाइल पर बैंक से लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। जांच करने पर पता चला कि उनके केनरा बैंक खाते से पहले 5 लाख रुपये और फिर 2.40 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। महज दो मिनट के भीतर कुल 7.40 लाख रुपए की ठगी हो गई।

‘आज आखिरी दिन है’ कहकर बनाया दबाव

पीड़ित ने बताया कि कॉल करने वाले ने कहा था कि पेंशन वेरिफिकेशन का मंगलवार आखिरी दिन है। उसे उनके बैंक खाते से जुड़ी कई जानकारियां पहले से पता थीं, जिससे उन्हें लगा कि कॉल वास्तव में रेलवे विभाग की ओर से है। इसी भरोसे में उन्होंने वीडियो कॉल के दौरान आए ओटीपी भी साझा कर दिए।

साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

धोखाधड़ी का पता चलते ही बी.एल. शर्मा ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दी और ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित साइबर सेल पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किस खाते में गया पैसा, पुलिस कर रही जांच

डीएसपी साइबर सेल मनीष यादव ने बताया कि रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी से पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर 7.40 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रकम किन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। साथ ही संबंधित बैंकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Source link
#रलव #क #रटयरड #करमचर #स #लख #ठग #पशन #वरफकशन #क #नम #पर #आय #थ #वडय #कल #खद #क #बतय #थ #उततर #मधय #रलव #क #करमचर #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *