प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या का आरोपित जेठ मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मृतका के भाई से घटना की सूचना मिलते ही घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्म …और पढ़ें

HighLights
- आदिवासी घंसौर के खजरी गांव का मामला, छानबीन में जुटी पुलिस।
- अस्पताल में परिवार का कथन दर्ज करने पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- शादी वाले घर में घटी इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। जिले के आदिवासी बाहुल्य घंसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 22 मई शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और स्वजनों में भारी शोक का माहौल है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 23 वर्षीय सरिता मरकाम के रूप में हुई है। सरिता का विवाह हाल ही में 10 मई को खजरी गांव के निवासी बबलू मरकाम के साथ हुआ था।
शादी के महज 13 दिन बाद शुक्रवार की सुबह उसके जेठ ने कुल्हाड़ी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस भीषण हमले में सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शादी वाले घर में घटी इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या का आरोपित जेठ मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मृतका के भाई से घटना की सूचना मिलते ही घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए घंसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जेठ ने किस कारण से महिला पर कुल्हाड़ी से यह प्राणघातक हमला किया। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपित के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
#सवन #शद #क #दन #बद #नवववहत #पर #जठ #न #कलहड #स #कय #हमल #मत


