Indore News: बच्चों की सेहत से खिलवाड़! खाद्य विभाग ने चलाया सर्च अभियान, दो स्कूल कैंटीनों पर जड़ा ताला

Indore News: बच्चों की सेहत से खिलवाड़! खाद्य विभाग ने चलाया सर्च अभियान, दो स्कूल कैंटीनों पर जड़ा ताला

शहर के एक स्कूल में खाद्य पदार्थों के सेवन के बाद कई बच्चों के बीमार पड़ने की घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार स्कूलों और हॉस्टलों की कैंटीनों का निरीक्षण कर रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को कई स्कूलों में कार्रवाई करते हुए दो कैंटीनों को सील कर दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिचोली मर्दाना रोड स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के हॉस्टल की कैंटीन में भोजन निर्माण और साफ-सफाई को लेकर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच के समय स्कूल के इंचार्ज कालीचरण तिवारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: MP: जबलपुर हाईकोर्ट ने भोपाल पुलिस को लगाई फटकार, कहा- गिरफ्तारी के गंभीर प्रयास कर रिकॉर्ड पेश करें

टीम ने भोजन निर्माण में उपयोग किए जा रहे पानी के नमूने लेने के साथ-साथ पोहा, चना, तुअर दाल, आटा और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भी जांच के लिए एकत्र किए। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में गंदगी मिलने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से हॉस्टल की मेस में संचालित खाद्य गतिविधियां बंद कर कैंटीन को सील कर दिया।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्कीम नंबर-78 स्थित एक अन्य स्कूलों की कैंटीन का निरीक्षण किया। वहां भी खाद्य सुरक्षा मानकों में कई खामियां मिलने पर कैंटीन को सील कर दिया गया। वहीं तीसरी कार्रवाई सीका हायर सेकंडरी स्कूल में की गई, जहां से चावल, दाल और सोयाबीन तेल के नमूने जांच के लिए लिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूलों और हॉस्टलों में खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा तथा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Indore News: बच्चों की सेहत से खिलवाड़! खाद्य विभाग ने चलाया सर्च अभियान, दो स्कूल कैंटीनों पर जड़ा ताला

कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग के अधिकारी

 

Source link
#Indore #News #बचच #क #सहत #स #खलवड #खदय #वभग #न #चलय #सरच #अभयन #द #सकल #कटन #पर #जड #तल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *