शहडोल में सोन नदी में 17 साल का किशोर डूबा:  मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहरे पानी में डूबा – Shahdol News

शहडोल में सोन नदी में 17 साल का किशोर डूबा: मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहरे पानी में डूबा – Shahdol News

शहडोल में सोन नदी में 17 साल का किशोर डूबा:  मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहरे पानी में डूबा – Shahdol News


शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के बड़ी खारी गांव में गुरुवार को सोन नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बड़ी खारी निवासी विप्र साकेत (17) के रूप में हुई है। दोपहर में वह गांव के अन्य किशोरों के साथ सोन नदी पहुंचा था। बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा नहाने के दौरान विप्र अनजाने में नदी के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीण और पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया गया। काफी प्रयास के बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना माना गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार में मातम, प्रशासन की अपील घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर परिवार में मातम छा गया। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। प्रशासन ने बारिश के मौसम में लोगों से नदी, नालों और अन्य जलाशयों में नहीं उतरने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे तथा तेज बहाव होने के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है।

Source link
#शहडल #म #सन #नद #म #सल #क #कशर #डब #मत #दसत #क #सथ #नहन #गय #थ #गहर #पन #म #डब #Shahdol #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *