Rain in MP: मालवा-निमाड़ अंचल पर मानसून हुआ मेहरबान, कहीं राहत तो कहीं जोखिम

Rain in MP: मालवा-निमाड़ अंचल पर मानसून हुआ मेहरबान, कहीं राहत तो कहीं जोखिम

मालवा-निमाड़ अंचल में मानसून मेहरबान हो गया है। इंदौर में बुधवार शाम 5 बजे झमाझम बारिश से प्रमुख सड़कें और चौराहे जलमग्न हो गए।

Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 09:46:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 09:53:02 AM (IST)

Rain in MP: मालवा-निमाड़ अंचल पर मानसून हुआ मेहरबान, कहीं राहत तो कहीं जोखिम
लापरवाही : खरगोन जिले के भगवानपुरा में बाढ़ के तेज बहाव के बीच पुलिया से गुजरती यात्री बस। चालक ने यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस निकाली। – नईदुनिया

HighLights

  1. मौसम विज्ञानियों ने 3-4 जुलाई से अगले 4-5 दिन लगातार बारिश का अलर्ट दिया है
  2. आगर-मालवा में तेज बारिश से सड़कें तालाब बनीं, लेकिन खेतों में नमी से किसान खुश हैं
  3. धार जिले में आधे घंटे की बारिश से उमस से राहत मिली पर सड़कें डूब गईं

टीम नईदुनिया। मालवा-निमाड़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इंदौर में बुधवार शाम करीब पांच बजे झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे कई प्रमुख सड़कें और चौराहे जलमग्न हो गए। मौसम विज्ञानियों ने तीन और चार जुलाई को भारी वर्षा तथा अगले चार-पांच दिन तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

उधर, खरगोन में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और पुल-पुलियों पर पानी बहने के बावजूद लोग व यात्री बसें जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। आगर-मालवा में तेज बारिश से सड़कें तालाब बन गईं और खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं, धार में तीन दिन के विराम के बाद आधे घंटे की तेज बारिश से प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों को उमस से राहत मिली।

खरगोन-कसरावद में शाम को शुरू हुई बारिश

खरगोन जिला मुख्यालय पर दिनभर तेज धूप व उमस के बाद बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे से बारिश शुरू हुई। इसके पूर्व शाम को जिले के कसरावद सहित आसपास के क्षेत्र में करीब आधा घंटा तेज वर्षा हुई। तेज बारिश के चलते सड़कों और नालों में पानी बह निकला, जबकि कई स्थानों पर कुछ देर के लिए जलभराव की स्थिति भी बनी रही। कसरावद में शाम करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया।

वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। क्षेत्र में बोवनी के बाद फसलों को पानी की सख्त जरूरत थी, ऐसे में समय पर हुई बारिश को खेती के लिए लाभदायक माना जा रहा है।

किसानों का कहना है कि इस वर्षा से सोयाबीन, मक्का, कपास सहित अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। बारिश के दौरान बाजार क्षेत्र में लोगों ने दुकानों और छज्जों के नीचे खड़े होकर बचाव किया, वहीं बच्चे बारिश का आनंद लेते नजर आए। मौसम में ठंडक घुलने से लोगों ने भी राहत महसूस की।

यह भी पढ़ें : एमपी में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 3 जुलाई से इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में शुरू होगा भारी बारिश का दौर

नंबर गेम

  • 4 जिले- इंदौर, धार, खरगोन और आगर-मालवा में अच्छी बारिश
  • 181 मिमी धार शहर में अब तक बारिश
  • 389 मिमी पीथमपुर में सबसे अधिक बारिश
  • 82.6 मिमी धार जिले की औसत बारिश
  • 30 मिनट धार में लगातार झमाझम बारिश

Source link
#Rain #मलवनमड #अचल #पर #मनसन #हआ #महरबन #कह #रहत #त #कह #जखम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *