बारिश में बेकाबू होकर पलटी कैटरिंग कर्मियों से भरी पिकअप:  महिला की मौत, कई घायल… जुन्नारदेव के डूंगरिया क्षेत्र में दर्दनाक हादसा – Chhindwara News

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के डूंगरिया चौकी क्षेत्र में गुरुवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेलीबट गांव में कैटरिंग का काम खत्म कर लौट रही पिकअप बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 2 से 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। डूंगरिया चौकी प्रभारी अंजना मरावी ने बताया कि बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी। इसी दौरान पिकअप के टायर स्लिप हो गए और वाहन पलट गया। हादसे के समय महिला कंडक्टर साइड में बैठी थी। पिकअप पलटने से वह वाहन के नीचे दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सौमित्री निवासी जांबा किराड़ी के रूप में हुई है। हादसे में अन्य 2 से 3 लोगों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना में पिकअप वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अंजना मरावी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link
#बरश #म #बकब #हकर #पलट #कटरग #करमय #स #भर #पकअप #महल #क #मत #कई #घयल.. #जननरदव #क #डगरय #कषतर #म #दरदनक #हदस #Chhindwara #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *