खेत की तार फेंसिंग से करंट लगा,दो युवकों की मौत:  बीना में शौच के लिए जाते समय हादसा; लोगों ने CPR दिया, अस्पताल पहुंचने पर तोड़ा दम – Bina News

खेत की तार फेंसिंग से करंट लगा,दो युवकों की मौत: बीना में शौच के लिए जाते समय हादसा; लोगों ने CPR दिया, अस्पताल पहुंचने पर तोड़ा दम – Bina News

खेत की तार फेंसिंग से करंट लगा,दो युवकों की मौत:  बीना में शौच के लिए जाते समय हादसा; लोगों ने CPR दिया, अस्पताल पहुंचने पर तोड़ा दम – Bina News


सागर जिले के बीना स्थित बसाहरी गांव में गुरुवार शाम एक खेत की तार फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आने से दो युवकों और एक गाय की मौत हो गई। यह हादसा शीतला माता मंदिर के पास शाम करीब 7 बजे हुआ। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शौच के लिए जाते समय फेंसिंग की चपेट में आए मृतकों की पहचान खोजाखेड़ी निवासी विकास (26) और पथरिया जेगन निवासी प्रवेश (35) के रूप में हुई है। ये दोनों युवक अपनी टोली के साथ पिछले कुछ दिनों से बसाहरी गांव में डेरा डाले हुए थे। गुरुवार शाम को दोनों युवक शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे, तभी तार फेंसिंग पार करने की कोशिश में करंट की चपेट में आ गए। इसी दौरान वहां मौजूद एक गाय की भी करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर लोगों ने दिया सीपीआर, अस्पताल पहुंचने पर मौत हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने फौरन मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को बचाने की कोशिश की और उन्हें सीपीआर भी दिया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को होगा पोस्टमार्टम खिमलासा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। दोनों युवकों के शवों को फिलहाल सिविल अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Source link
#खत #क #तर #फसग #स #करट #लगद #यवक #क #मत #बन #म #शच #क #लए #जत #समय #हदस #लग #न #CPR #दय #असपतल #पहचन #पर #तड़ #दम #Bina #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *