![]()
छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गुटखे के पैसे मांगना एक बुजुर्ग दुकानदार को भारी पड़ गया। आकाशवाणी और चौबे तिराहे के पास स्थित शराब ठेके के सामने पान मसाला और गुटखा बेचने वाले बुजुर्ग के साथ दो नशे में धुत युवकों ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवक बुजुर्ग से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि दोनों युवक उनकी दुकान से गुटखा और अन्य सामान लेकर बिना पैसे दिए जाने लगे। जब उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई के पैसे मांगे तो दोनों युवक भड़क गए। पहले गाली-गलौज की और फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की। देखिए मारपीट की तीन तस्वीरें… लोगों ने बचाया, वीडियो आया सामने मारपीट होते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग को आरोपियों से बचाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि पान मसाला और गुटखे का छोटा-सा ठेला ही उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है। दिनभर धूप, गर्मी और बारिश में बैठकर होने वाली मामूली कमाई से उनका घर चलता है। उन्होंने सिर्फ अपने सामान के पैसे मांगे थे, लेकिन इसके बदले उन्हें मारपीट और अपमान झेलना पड़ा। घटना के बाद बुजुर्ग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Source link
#गटख #क #पस #मग #त #बजरग #दकनदर #क #पटVIDEO #छतरपर #म #शरब #ठक #क #समन #नश #म #धत #यवक #न #पट #लग #न #बचय #Chhatarpur #News


