तेज वर्षा के दौरान पुलिया पार करते समय नाले में बहा मिस्त्री दूसरे दिन भी लापता रहा। गुरुवार को पुलिस, एसडीईआरएफ की टीम, गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने…और पढ़ें

HighLights
- पुलिस, एसडीईआरएफ की टीम, गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला
- पुलिस ने युवक के सिरपुर तालाब में बहने का शक जताया है, वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश है
- पुलिया से 300 मीटर दूर उसकी बाइक और 800 मीटर की दूरी पर टिफिन मिला है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तेज वर्षा के दौरान पुलिया पार करते समय नाले में बहा मिस्त्री दूसरे दिन भी लापता रहा। गुरुवार को पुलिस, एसडीईआरएफ की टीम, गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने दिनभर सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने सिरपुर तालाब में बहने का शक जताया है। पुलिया से 300 मीटर दूर उसकी बाइक और 800 मीटर की दूरी पर टिफिन मिल गया है।
घटना बुधवार रात द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अहीरखेड़ी की है, रात में शहर में तेज वर्षा हो रही थी। मिस्त्री का काम करने वाला महेश पुत्र श्रवण बाइक के साथ पुलिया पार कर रहा था। टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार पानी का बहाव अधिक होने पर महेश वह बाइक को पैदल धकेलते हुए पुलिया से निकलने की कोशिश कर रहा था। पानी का बहाव बहुत ज्यादा था। महेश के पीछे मनीष चौहान भी बाइक लेकर आ रहा था। मनीष ने बाइक छोड़ दी और बहाव से निकल आया। महेश बाइक सहित नाले में बह गया। पुलिस और रहवासियों ने रात में भी तलाशा लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के कारण सर्च आपरेशन रोकना पड़ा।
गुरुवार सुबह से पुलिस और बचाव दल ने नाले में करीब दो किलोमीटर तक सर्चिंग की। तलाश के दौरान घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर महेश की बाइक और लगभग 800 मीटर दूर उसका टिफिन मिला, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस को आशंका है कि तेज बहाव में महेश सिरपुर तालाब तक पहुंच गया होगा। इसी संभावना को देखते हुए सिरपुर तालाब क्षेत्र में भी सर्च आपरेशन चलाया जायगा। नाला करीब दो किमी दूर बहकर तालाब में मिलता है। टीआइ के अनुसार कीचड़ ज्यादा होने के कारण भी सर्चिंग में दिक्कत आ रही थी। शुक्रवार को पुन: सर्चिंग की जाएगी। इस घटना से रहवासियों में आक्रोश है। महेश नूरानी नगर से मिस्त्री का काम कर घर लौट रहा था।
रात को बहे युवक का शव सुबह कीचड़ में फंसा मिला
लसूड़िया मोरी में नाले में बहा युवक का शव मिला है। अंधेरा होने के कारण रात को सर्च ऑपरेशन रोक दिया था। गुरुवार सुबह एसडीआईआरफ पुन:पहुंची और कीचड़ से शव निकाला।
लसूड़िया मोरी निवासी 34 वर्षीय गोलू पुत्र आत्माराम अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। आत्माराम आइसर कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड है। गोलू ईंट भट्टा पर काम करता था। नाले किनारे से से जाते समय फिसल गया और तेज बहाव के कारण बह गया। पुलिस और स्थानीय रहवासियों ने उसकी तलाश की लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।
सुबह प्लांटून कमांडर अश्विन चौधरी टीम लेकर पहुंचे और तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोलू का शव ढूंढ लिया गया। पुलिस के अनुसार शव करीब डेढ़ मीटर दूर स्थित पुलिया के नीचे कचरे में फंसा हुआ था।लसूड़िया पुलिस ने मर्ग कायम किया है। स्थानीय रहवासियों ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने घटना पर आक्रोश जताया और कहा कि गांव को जोड़ने वाले मार्गों पर कीचड़ है। एक ही वर्षा में लोग बहने लगे है।
लोग चिल्लाए- बाइक छोड़ दे… नहीं माना और नाले में बहा युवक, देवास में ग्रामीणों ने बचाई जान
Source link
#इदर #म #पलय #स #पन #क #तज #बहव #म #बह #मसतर #क #दसर #दन #भ #नह #चल #पत #सरपर #तलब #तक #चलय #सरच #ऑपरशन


