रिलायंस गेट 3 के पास डीजल टैंकर पलटा, दो घायल:  बैढ़न से शासकीय डिपो जा रहा था, चालक-खलासी गंभीर – Singrauli News

रिलायंस गेट 3 के पास डीजल टैंकर पलटा, दो घायल: बैढ़न से शासकीय डिपो जा रहा था, चालक-खलासी गंभीर – Singrauli News

रिलायंस गेट 3 के पास डीजल टैंकर पलटा, दो घायल:  बैढ़न से शासकीय डिपो जा रहा था, चालक-खलासी गंभीर – Singrauli News


सिंगरौली जिले के बैढ़न-शासन मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंडियन ऑयल का डीजल से भरा एक टैंकर रिलायंस गेट नंबर-3 के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैढ़न से शासन की ओर जा रहा यह टैंकर तेज रफ्तार में था। मोड़ पर सड़क में बने गड्ढे के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे टैंकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सड़क से गुजर रहे अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी और राहत कार्य में जुट गए। शासन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पलटे हुए टैंकर में फंसे चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की गई। शासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। चालक को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया गया। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण वाहन की अनियंत्रित गति प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके पर यातायात को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर मौजूद अन्य वाहन और राहगीर इसकी चपेट में नहीं आए। यदि टैंकर किसी अन्य वाहन से टकरा जाता या डीजल में आग लग जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले की पड़ताल जारी है।

Source link
#रलयस #गट #क #पस #डजल #टकर #पलट #द #घयल #बढन #स #शसकय #डप #ज #रह #थ #चलकखलस #गभर #Singrauli #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *