राम मंदिर में दान चोरी मामला, ट्रस्ट का पुतला जलाया:  कांग्रेस और मराठा क्रांति सेना का प्रदर्शन; कहा- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ किया – Burhanpur (MP) News

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित दान में कथित चोरी के मामले को लेकर बुरहानपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार दोपहर कांग्रेस नेताओं और मराठा क्रांति सेना के सदस्यों ने राम मंदिर ट्रस्ट का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। पुरानी तहसील कार्यालय के पास बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और मराठा क्रांति सेना के सदस्य एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और मराठा क्रांति सेना के सदस्यों ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक छोटे-बड़े सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में संदीप जाधव, शेखर वाणी, नितिन गवले, अजय रघुवंशी, अजय बालापुरकर, गौरी शर्मा, सरिता भगत, सुधाकर महाजन, प्रवीण महाजन, नानु महाजन, राजेश पवार, सुनील चौधरी, लोकेश डोरे और पंकज ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Source link
#रम #मदर #म #दन #चर #ममल #टरसट #क #पतल #जलय #कगरस #और #मरठ #करत #सन #क #परदरशन #कह #भकत #क #आसथ #स #खलवड़ #कय #Burhanpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *