![]()
दमोह के सरकारी बस स्टैंड के पास स्थित एक कुएं में शुक्रवार शाम को एक नाबालिग का शव मिला। कुएं में लाश देख स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिसने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला। बड़ा पुरा का रहने वाला था मृतक पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बड़ा पुरा निवासी 14 वर्षीय राज पिता देवराज अहिरवार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राज डिस्पोजल और पॉलिथीन बीनने का काम करता था। शुक्रवार दोपहर को कुछ स्थानीय लोगों ने उसे इसी कुएं के पास घूमते हुए देखा था और वहां से भगा भी दिया था। वह कुएं में कब और कैसे गिरा, इसकी सटीक जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। मर्ग कायम, पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी वजह कंट्रोल रूम को शुक्रवार शाम करीब 6 बजे कुएं में शव होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कोतवाली से एएसआई अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक कल्याण और ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एसडीआरएफ प्रभारी प्राची दुबे और उनकी टीम की मदद से शव को निकालकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
#दमह #बस #सटड #क #कए #म #मल #नबलग #क #शव #दपहर #स #कए #क #पस #बठ #थ #एसडआरएफ #न #रसकय #कर #नकल #Damoh #News


