World Updates:पाकिस्तान में खाई में गिरी बस; 40 की मौत, पुलिस गश्ती दल पर हमला – World Updates Of 3 July: World News, Us-iran Crisis, Russia Ukraine War, Us, China; World News In Hindi
“_id”:”6a470729f70bee1e93094ffe”,”slug”:”world-updates-of-3-july-world-news-us-iran-crisis-russia-ukraine-war-us-china-world-news-in-hindi-2026-07-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”World Updates: पाकिस्तान में खाई में गिरी बस; 40 की मौत, पुलिस गश्ती दल पर हमला”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
दुनिया की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से पेशावर जा रही यात्रियों से भरी बस प्रांतीय सीमा पार कर डेरा इस्माइल खान क्षेत्र में पहुंचते ही करीब 70 से 80 फीट गहरी खाई में गिर गई। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बस में कुल 48 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के प्रशासन, रेस्क्यू 1122 और अन्य आपातकालीन टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाका होने के कारण राहत कार्य में शुरुआती दौर में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश
रेस्क्यू टीमों ने आठ घायलों को झोब जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचक्यू) में भर्ती कराया, जबकि मृतकों के शवों को पहले नजदीकी ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र और बाद में झोब डीएचक्यू अस्पताल भेजा गया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की जांच के आदेश देते हुए घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।