उमरिया में युवती से रेप का आरोपी गिरफ्तार:  चंदिया पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पकड़ा – Umaria News

उमरिया में युवती से रेप का आरोपी गिरफ्तार: चंदिया पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पकड़ा – Umaria News

उमरिया में युवती से रेप का आरोपी गिरफ्तार:  चंदिया पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पकड़ा – Umaria News

उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को चंदिया थाना क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया कि इस्तयाक मौलाना नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी पी.एल. परस्ते ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Source link
#उमरय #म #यवत #स #रप #क #आरप #गरफतर #चदय #पलस #न #पडत #क #शकयत #पर #पकड #Umaria #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *