![]()
नर्मदापुरम में बंद पड़ी मध्यप्रदेश एक्वाटिक एवं ट्रायथलॉन अकादमी (स्वीमिंग अकादमी) जिले से छिन गई है, जो अब कभी जिले में शुरू नहीं होगी। यह अकादमी उज्जैन में संचालित होगी। स्वीमिंग अकादमी में प्रशिक्षण के लिए नर्मदापुरम के खिलाड़ियों को भी उज्जैन जाना होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव अजय श्रीवास्तव शुक्रवार दोपहर में इसके आदेश जारी किए। नर्मदापुरम में साल 2016 में स्वीमिंग अकादमी स्वीकृत हुई थी। हरदा बायपास स्थित नर्मदा एजूकेशन सोसायटी कैंपस (डॉल्फिन) में स्विमिंग अकादमी स्थापित की गई थी, जो कुछ साल तक चलती रही। कई खिलाड़ियों ने यहां आकर तैराकी सीखी लेकिन कोरोना के बाद से यह बंद पड़ी थी। बीच में अकादमी की इंदौर शिफ्ट करने का विचार था, लेकिन अब उज्जैन में इसे शुरू करने की अनुमति दी गई है। अकादमी के जाने से नर्मदापुरम जिले के सैकड़ों तैराकी सीखने वाले खिलाड़ियों को उज्जैन जाना पड़ेगा या प्राइवेट क्लब में जाना होगा।
Source link
#नरमदपरम #स #सथय #रप #स #छन #सवमग #अकदम #क #सगत #म #मल #सवध #अब #उजजन #शफट #खलडय #क #वह #लन #हग #परशकषण #narmadapuram #hoshangabad #News

