![]()
खंडवा के पंधाना थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के नेशनल हाईवे पर ट्रक, यात्री बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 6 यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, डायल-112, नेशनल हाईवे एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 3 बजे बोरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के रुस्तमपुर के पास हुआ। अमरावती से इंदौर जा रही यात्री बस नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक के पीछे चल रही थी। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बस ट्रक से टकरा गई। इसके तत्काल बाद बस के पीछे आ रही कार भी बस से जा भिड़ी। देखते ही देखते हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। 25 में से 6 यात्रियों की चोटें
बस में करीब 25 यात्री सवार थे। हादसे में 6 यात्रियों को चोटें आईं। घायलों की पहचान बचकलाबाई पति नामदेवराव खोरे (78), अंबुबाई (70), संजय पाटिल (35), मुरलीधर सुने (24), संजय साहू (26) और अथर्व विकास पाटिल (24) के रूप में हुई है। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। वहीं कार में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई। कुछ समय हाईवे पर ट्रैफिक बाधित रहा
इधर, सूचना मिलते ही बोरगांव पुलिस चौकी का अमला मौके पर पहुंचा। कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने दुरूस्त कराया। दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कराया गया, जबकि ट्रक को जब्त कर बोरगांव चौकी लाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह तिहरा हादसा हुआ। मामले की जांच जारी है।
Source link
#खडव #हईव #पर #टरक #बस #और #कर #क #तहर #टककर #अचनक #बरक #लगन #स #हदस #यतरय #म #छह #घयल #असपतल #पहच #Khandwa #News


